फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

America: कौन हैं ट्रंप की नई चीफ ऑफ स्टाफ सूसी विल्स? अमेरिकी इतिहास में पहली महिला जो संभालेंगी ये पद

Fri, 08 Nov 2024 06:29 AM IST
शुभम कुमार वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन

सार

अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चुनाव जीतने के बाद अपनी पहली बड़ी नियुक्ति है। उन्होंने सुसान समरॉल विल्स (सूसी) को अपना चीफ ऑफ स्टाफ बनाया है। अमेरिका के इतिहास में सूसी पहली महिला हैं जिन्हें ये पद मिला है।
विज्ञापन
सूसी विल्स बनी ट्रंप की चीफ और स्टाफ - फोटो : ani
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिकी समय अनुसार गुरुवार को अपनी अभियान प्रबंधक सुसान समरॉल विल्स (सूसी विल्स) को व्हाइट हाउस के चीफ ऑफ स्टाफ के रूप में नियुक्त किया। बात अगर सूसी विल्स की करें तो सूसी फ्लोरिडा की एक अनुभवी रिपब्लिकन रणनीतिकार हैं जिन्होंने 2016 और 2020 में ट्रंप के अभियान को फ्लोरिडा में नेतृत्व किया। बता दें कि सूसी विल्स अमेरिका के इतिहास में सूसी पहली महिला है जिसे ये पद मिला है।
विज्ञापन


जेंडी वेंस ने की पुष्टि
सूसी वेल्स की नियुक्ति की पुष्टि अमेरिका के नवनिर्वाचित उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने की। वेंस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा यह बहुत अच्छी खबर है। उन्होंने कहा कि सूसी चुनावी अभियान में राष्ट्रपति ट्रंप के लिए एक अहम कड़ी थीं और व्हाइट हाउस में भी वह एक अहम भूमिका निभाएंगी। उन्होंने कहा कि सूसी अमेरिका के इतिहास में पहली महिला चीफ ऑफ स्टाफ के रूप में काम करेंगी। 
 
ट्रंप की घोषणा
अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति ट्रंप ने इस घोषणा को लेकर कहा कि सूसी विल्स ने मुझे अमेरिकी इतिहास की सबसे बड़ी राजनीतिक जीतों में से एक हासिल करने में मदद की और वह मेरे 2016 और 2020 के सफल अभियानों का अहम हिस्सा थीं। उन्होंने कहा कि सूसी सख्त, स्मार्ट, और नई सोंच की हैं और उन्हें सभी जगह सराहा और सम्मानित किया जाता है।
विज्ञापन


ट्रंप ने कहा कि सूसी अमेरिका को फिर से महान बनाने के लिए लगातार प्रयास करेंगी। संयुक्त राज्य अमेरिका के इतिहास में पहली महिला चीफ ऑफ स्टाफ के रूप में उनका होना एक उचित सम्मान है। मुझे पूरा यकीन है कि वह हमारे देश को गर्वित करेंगी।

कौन हैं सूसी विल्स
पर्दे के पीछे से हमेशा ट्रंप की मुख्य सहयोगियों में एक रहीं सूसी विल्स फ्लोरिडा की एक अनुभवी रिपब्लिकन रणनीतिकार हैं। जिन्होंने 2016 और 2020 में फ्लोरिडा में ट्रम्प के अभियानों का नेतृत्व किया था। इससे पहले उन्होंने फ्लोरिडा के गवर्नर के लिए रिक स्कॉट के सफल 2010 अभियान का प्रबंधन किया था और पूर्व यूटा गवर्नर जॉन हंट्समैन की 2012 की राष्ट्रपति पद की दौड़ के लिए अभियान प्रबंधक के रूप में काम किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें