फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईरान के सर्वोच्च नेता आयतुल्लाह अली खामनेई ने बनाया हिंदी ट्विटर अकाउंट

Sun, 09 Aug 2020 09:11 PM IST
गौरव पाण्डेय एएनआई, तेहरान
विज्ञापन
आयतुल्लाह खामनेई का हिंदी ट्विटर अकाउंट - फोटो : ट्विटर
विज्ञापन

ईरान के सर्वोच्च नेता आयतुल्लाह सैय्यद अली खामनेई ने हिंदी भाषा में एक ट्टिटर अकाउंट बनाया है। इस अकाउंट का नाम भी हिंदी मे है और इससे हिंदी भाषा में ही ट्वीट किए जा रहे हैं। अभी तक इस अकाउंट से दो ट्वीट किए गए हैं। इसमें पहला ट्वीट था, 'अल्लाह के नाम से, जो अत्यंत कृपाशील और दयावान है।'

विज्ञापन

 

खामनेई ने हिंदी के साथ-साथ अन्य भाषाओं में भी ट्विटर अकाउंट  बनाए हैं। इनमें फारसी, अरबी, उर्दू, फ्रेंच, स्पेनिश, रूसी और अंग्रेजी भाषाएं शामिल हैं। हालांकि, उनके हिंदी अकाउंट से अभी तक किसी भारतीय नेता को फॉलो नहीं किया गया है। बल्कि, अलग-अलग भाषाओं के अपने ही अकाउंट को फॉलो किया गया है।

खामनेई का हिंदी ट्विटर अकाउंट इसलिए भी अहम है क्योंकि भारत के साथ उसके संबंध बहुत पुराने और महत्वपूर्ण रहे हैं। अमेरिका द्वारा व्यापार प्रतिबंध लगाए जाने के बावजूद दोनों देशों के संबंधों को चाबहार पोर्ट और चाबहार-जहेदान रेल लिंक परियोजना ने नए आयाम दिए हैं। 
विज्ञापन


विवादों में रहे हैं खामनेई के सोशल मीडिया अकाउंट
खामनेई के ट्विटर अकाउंट पहले भी चर्चा में रहे हैं जब कुछ ईरानी कार्यकर्ताओं मे उनके सोशल मीडिया अकाउंट पर प्रतिबंध लगाने की मांग की थी। यह मांग साल 2019 में ईंधन की बढ़ती कीमतों और अन्य मामलों पर बढ़ते सरकार विरोधी प्रदर्शनों को रोकने के लिए सरकार की ओर से इंटरनेट बंद कर देने पर की गई थी। 

वहीं, इस साल फरवरी में अमेरिका के रिपब्लिकल सीनेटरों के एक समूह ने ट्विटर से खामनेई और ईरान के विदेश मंत्री मोहम्मद जवाद जारिफ का अकाउंट बंद करने का अनुरोध किया था। ईरान के चीन से साथ बढ़ते संबंधों को लेकर भी अमेरिका का ईरान के प्रति रुख बिगड़ा हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें