कार्यवाहक प्रधानमंत्री बनने की चर्चा को डार ने किया खारिज
पाकिस्तान के वित्त मंत्री इशाक डार ने उन खबरों को खारिज कर दिया है कि वह कार्यवाहक प्रधानमंत्री पद के लिए सबसे आगे हैं, उन्होंने ऐसी सभी चर्चाओं को सिरे से खारिज कर दिया। एक रिपोर्ट के अनुसार उन्होंने कहा कि सत्तारूढ़ गठबंधन पाकिस्तान डेमोक्रेटिक मूवमेंट (पीडीएम) नियुक्ति पर फैसला करेगा।
पाकिस्तान में मुख्यधारा की मीडिया ने खबर दी थी कि सत्तारूढ़ पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) पार्टी मौजूदा नेशनल असेंबली का कार्यकाल अगले महीने समाप्त होने के बाद नकदी संकट से जूझ रहे देश के कार्यवाहक प्रधानमंत्री के रूप में डार के नाम का प्रस्ताव करने पर विचार कर रही है।