फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

US: नए साल पर 16 सूर्योदय देखेंगी सुनीता विलियम्स,अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन ने जारी की तस्वीरें

Tue, 31 Dec 2024 11:01 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन।

सार

US: अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स नए साल के मौके पर 16 सूर्योदय और सूर्यास्त देख सकेंगी। अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पिछले वर्षों के सूर्यास्त की तस्वीरों को साझा किया है। 
विज्ञापन
साथी अंतरिक्ष यात्रियों के साथ सुनीता विलियम्स (फाइल) - फोटो : एक्स/नासा
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स नए साल के मौके पर 16 सूर्योदय और सूर्यास्त देख सकेंगी। यह इसलिए होगा, क्योंकि वह जिस अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) पर हैं, वह लगातार घूमता रहता है। इस स्टेशन पर सुनीता और उनके साथी अंतरिक्ष यात्री पूरे साल के दौरान कई सूर्योदय और सूर्यास्त देख सकते हैं। 

विज्ञापन


स्पेस स्टेशन के एक्स खाते पर एक पोस्ट में कहा गया,जैसे ही साल 2024 खत्म होगा, सुनीता और उनके साथियों को नए साल पर 16 बार सूर्योदय और सूर्यास्त देखने का मौका मिलेगा। यह कुछ सूर्यास्त की तस्वीरें हैं, जो पिछले वर्षों में कक्षीय स्टेशन से खींची गई थीं। 
 

विलियम्स ने जून में अतरिक्ष यान से अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन के लिए उड़ान भरी थी। वह और उनके साथ अंतरिक्ष यात्री बैरी विल्मोर पहले नौ दिन में वापस आने वाले थे। लेकिन उन्हें क्रिसमस भी अंतरिक्ष में ही मनाना पड़ा। नासा की ओर से एक वीडियो साझा किया गया था, जिसमें विलियम्स ने बताया था कि उन्हें वहां रहकर बहुत अच्छा लग रहा है। उन्होंने कहा था कि क्रिसमस की छुट्टियां यहां अपने दोस्तों के साथ बितान बहुत मजेदार है। सभी अंतरिक्ष यात्रियों ने सांता क्लॉज की टोपी पहनी हुई थी, जो क्रिसमस पर उन्हें भेजी गई थी। 
विज्ञापन


विलियम्स और विल्मोर मार्च में धरती पर लौटने का इंतजार कर रहे हैं। पहले उनकी वापस फरवरी 2025 में होनी थी। लेकिन अंतरिक्ष यान और क्रू-10 मिशन में देरी के कारण इसे टाल दिया गया है। 
विज्ञापन


संबंधित वीडियो-

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें