फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sunita Williams: अंतरिक्षयात्री सुनीता विलियम्स ने स्पेसवॉक का रिकॉर्ड बनाया, मार्च में हो सकती है वापसी

Fri, 31 Jan 2025 01:19 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन

सार

नासा ने सोशल मीडिया पर साझा पोस्ट में लिखा कि 'नासा की अंतरिक्षयात्री सुनीता विलियम्स ने पूर्व अंतरिक्षयात्री पेगी व्हिटसन के कुल स्पेसवॉक के 60 घंटे 21 मिनट के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है।'
विज्ञापन
भारतीय मूल की अंतरिक्षयात्री सुनीता विलियम्स - फोटो : एक्स/नासा
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय मूल की अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स ने सबसे ज्यादा स्पेसवॉक का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने यह जानाकारी दी। नासा ने बताया कि सुनीता विलियम्स ने पूर्व अंतरिक्षयात्री पेगी व्हिटसन का सबसे ज्यादा स्पेसवॉक करने का रिकॉर्ड तोड़ा है। पेगी व्हिटसन ने 60 घंटे 21 मिनट तक स्पेसवॉक करने का रिकॉर्ड बनाया था।
विज्ञापन


नासा ने सुनीया विलियम्स की उपलब्धि की दी जानकारी
नासा ने सोशल मीडिया पर साझा पोस्ट में लिखा कि 'नासा की अंतरिक्षयात्री सुनीता विलियम्स ने पूर्व अंतरिक्षयात्री पेगी व्हिटसन के कुल स्पेसवॉक के 60 घंटे 21 मिनट के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। सुनीता विलियम्स अभी भी अंतरिक्ष में बाहर हैं और रेडियो कम्युनिकेशन हार्डवेयर को हटा रही हैं।' सुनीता विलियम्स का स्पेसवॉक एक्सपीडिशन 72 का हिस्सा है, जो सुबह करीब 8 बजे शुरू हुआ। नासा ने इस स्पेसवॉक की लाइव स्ट्रीमिंग की। यह अमेरिका का 92वां स्पेसवॉक है। 

अब तक नौ बार स्पेसवॉक कर चुकीं सुनीता विलियम्स
सुनीता विलियम्स अब तक कुल नौ बार स्पेसवॉक कर चुकी हैं। सुनीता के साथ ही उनके सह-अंतरिक्षयात्री बुच विल्मोर ने भी स्पेसवॉक किया। यह विल्मोर का पांचवां स्पेसवॉक है। यह स्पेसवॉक करीब साढ़े छह घंटे चलेगा। सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर बीते साल 23 सितंबर को अंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन पहुंचे थे। हालांकि दोनों बोइंग के स्टारलाइनर यान में तकनीकी खराबी के चलते धरती पर तय समय पर वापस नहीं आ सके और अब दोनों को मार्च के अंत में स्पेसएक्स के अंतरिक्षयान से धरती पर लाया जाएगा। 
विज्ञापन


हाल ही में स्पेसएक्स के संस्थापक एलन मस्क ने कहा कि 'राष्ट्रपति ने स्पेसएक्स से कहा है कि जो दो अंतरिक्षयात्री अंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन पर फंसे हुए हैं, उन्हें जल्द से जल्द वापस लाया जाए। हम ऐसा ही करेंगे लेकिन बाइडन सरकार ने दोनों को लंबे समय के लिए अंतरिक्ष में छोड़ दिया।' अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी एक अन्य पोस्ट में लिखा कि मैंने स्पेसएक्स के संस्थापक एलन मस्क से कहा है कि 'वे दोनों बहादुर अंतरिक्षयात्रियों को वापस लेकर आएं, जिन्हें बाइडन सरकार ने बेसहारा छोड़ दिया था। वे कई महीनों से स्पेस स्टेशन पर इंतजार कर रहे हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें