फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वागत है सुनीता: नौ महीने बाद कल तड़के धरती पर लौटेंगे दोनों अंतरिक्ष यात्री, फ्लोरिडा तट पर तैयारी शुरू

Tue, 18 Mar 2025 05:54 AM IST
शुभम कुमार वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन

सार

नासा और स्पेसएक्स ने आईएसएस से एजेंसी के क्रू-9 मिशन की वापसी के लिए फ्लोरिडा के तट पर मौसम और स्पलैशडाउन स्थितियों का आकलन करने के लिए मुलाकात भी की। ड्रैगन क्राफ्ट पहले ही 4 अंतरिक्ष यात्रियों को छोड़कर सुनीता और बुच को लेने आईएसएस पर पहुंच चुका है।
विज्ञापन
सुनीता विलियम्स और बैरी विलमोर। - फोटो : NASA
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नौ माह से भी अधिक समय से अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) में फंसे नासा के अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर भारतीय समयानुसार बुधवार तड़के 3:27 बजे धरती पर लौटेंगे। सोमवार की रात 10:45 बजे से उनके लौटने की तैयारी शुरू होगी।
विज्ञापन


नासा और स्पेसएक्स ने आईएसएस से एजेंसी के क्रू-9 मिशन की वापसी के लिए फ्लोरिडा के तट पर मौसम और स्पलैशडाउन स्थितियों का आकलन करने के लिए मुलाकात भी की। ड्रैगन क्राफ्ट पहले ही 4 अंतरिक्ष यात्रियों को छोड़कर सुनीता और बुच को लेने आईएसएस पर पहुंच चुका है।

ये भी पढ़ें:- Maldives: सुप्रीम कोर्ट में न्यायाधीशों की संख्या घटाने की पहल, संसद ने न्यायपालिका समिति के पास भेजा संशोधन
विज्ञापन


इस बीच, सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर ने उनके स्थान पर पहुंचे चारों नए अंतरिक्ष यात्रियों को मिशन से संबंधित जानकारियां साझा कीं और कई प्रमुख बातें सिखाईं। दोनों यात्री नौ माह पूर्व एक सप्ताह के लिए आईएसएस गए थे लेकिन उनका स्टारलाइनर यान खराब हो गया था। अब उनके साथ नासा के अंतरिक्ष यात्री निक हेग और रोस्कोस्मोस कॉस्मोनॉट अलेक्जेंडर गोर्बुनोव भी ड्रैगन कैप्सूल में वापस आएंगे।

लाइव देख सकेंगे सुनीता की वापसी
नासा ने कहा कि वह आईएसएस से स्पेसएक्स क्रू-9 की पृथ्वी पर वापसी का लाइव प्रसारण करेगा। यह प्रसारण भारत में 18 मार्च सुबह 8:30 बजे से होगा। ड्रैगन अंतरिक्ष यान के हैच बंद होने के बाद यान के उतरने तक इसकी स्ट्रीमिंग जारी रहेगी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- Nagpur Unrest: महाल और हंसपुरी उपद्रव पर प्रत्यक्षदर्शियों ने क्या कहा? नागपुर पुलिस कर रही अपराधियों की तलाश

जल्द ही वापस आ जाएंगे: सुनीता
सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर ने स्पेसएक्स के सीईओ एलन मस्क और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के प्रति आभार व्यक्त किया है। मस्क द्वारा एक्स पर पोस्ट एक वीडियो में सुनीता ने कहा, हम जल्द ही वापस आ रहे हैं, इसलिए मेरे बिना वे योजनाएं न बनाएं।

ये भी देखें
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें