फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तान में महिला ने किया आत्मघाती हमला, नौ लोगों की मौत, तालिबान ने ली हमले की जिम्मेदारी

Sun, 21 Jul 2019 03:42 PM IST
आसिम खान वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

उत्तर-पश्चिम पाकिस्तान में रविवार को एक जांच चौकी पर आतंकी हमले और उसके बाद एक अस्पताल में बुर्का पहनी महिला द्वारा किए गए आत्मघाती विस्फोट में चार पुलिसकर्मियों समेत कम से कम नौ लोग मारे गए और लगभग 40 अन्य घायल हो गए। जिस अस्पताल में हमला हुआ है, उसमें पहले हमले के पीड़ितों को भर्ती किया गया है। 

विज्ञापन


दोनों हमले खैबर पख्तूनख्वा के डेरा इस्माइल खान जिले में हुए, जिसके एक दिन पहले सूबे के नवगठित कबाइली इलाकों में पहली बार सफलपूर्वक चुनाव संपन्न हुआ था। जिला पुलिस प्रमुख सलीम रियाज ने मीडिया को बताया कि दो मोटरसाइकिलों पर सवार चार अज्ञात हथियारबंद लोगों ने कोटला सैयदन चौकी पर तैनात दो पुलिसकर्मियों पर गोलियां बरसा डाली। 

अधिकारी ने बताया कि मारे गए पुलिसकर्मियों के शवों को जब जिला अस्पताल लाया गया, तो वहां पहले से ही बैठी एक बुर्का पहनी आत्मघाती हमलावर ने एंबुलेंस के पास हमले को अंजाम दिया, जिसमें उसने एंबुलेंस के आसपास जमा हुए लोगों को निशाना बनाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

एलओसी पार से गोलीबारी में एक सैनिक की मौत: पाक सेना

पाकिस्तान ने कहा है कि नियंत्रण रेखा के उस पार से ‘अकारण’ गोलीबारी में उसका एक सैनिक मारा गया। सेना ने एक बयान में कहा कि यह घटना शनिवार को हुई जब भारतीय सैनिकों ने नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास बट्टल, सतवाल, खंजर, निक्याल और जंदरोट सेक्टर में संघर्ष विराम का उल्लंघन किया। 

बयान के मुताबिक, गोलीबारी में हवलदार मंजूर अब्बासी की मौत हो गई। उसमें कहा गया कि गोलीबारी में दो लड़कियां और एक महिला समेत चार नागरिक घायल हो गए। बयान में कहा गया, ‘पाकिस्तानी सेना के जवानों ने भारतीय गोलीबारी का प्रभावी ढंग से जवाब दिया और उन चौकियों को निशाना बनाया, जहां से गोलीबारी शुरू हुई थी।’
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें