सुएला ब्रेवरमैन ने ट्रस सरकार में अपने निजी ईमेल से सुरक्षित जानकारी भेजकर मंत्रिस्तरीय संहिता का उल्लंघन करने के बाद अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। बाद में लिज ट्रस के पीएम पद से इस्तीफा देने के बाद जब भारतीय मूल के ऋषि सुनक पीएम बने तो उन्होंने सुएला ब्रेवरमैन को वापस गृह मंत्री बनाया था।
भारतीय मूल की सुएला ब्रेवरमैन ने सोमवार को लिज ट्रस की सरकार से उनके इस्तीफा देने के कारण पर बड़ा बयान दिया है। सुएला ने ईमेल विवाद को लेकर कहा कि उन्होंने अपने निजी ईमेल के जरिए से एक दस्तावेज भेजा था तो कोई गुप्त और राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा बन जाने वाले डेटा को लीक नहीं किया था। गौरतलब है कि सुएला ब्रेवरमैन का यह बयान तब आया है जब ब्रिटेन के नए पीएम ऋषि सुनक के मंत्रिमंडल में उनकी वापसी पर सवाल खड़े होने लगे हैं।
विज्ञापन
बता दें कि 42 वर्षीय ब्रेवरमैन ने ट्रस सरकार में अपने निजी ईमेल से सुरक्षित जानकारी भेजकर मंत्रिस्तरीय संहिता का उल्लंघन करने के बाद अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। बाद में लिज ट्रस के पीएम पद से इस्तीफा देने के बाद जब भारतीय मूल के ऋषि सुनक पीएम बने तो उन्होंने सुएला ब्रेवरमैन को वापस गृह मंत्री बनाया था। वहीं, अब दोबारा गृह मंत्री के पद पर उनकी नियुक्ति को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं।
गृह मामलों की चयन समिति के अध्यक्ष और सांसद डेम डायना जॉनसन को दिए गए एक पत्र में ब्रेवरमैन ने कहा, "जैसा कि तत्कालीन प्रधान मंत्री (लिज़ ट्रस) को मेरे पत्र में संकेत दिया गया था, मैंने स्वीकार किया कि मैंने गलती की थी। उसकी मैने जिम्मेदारी लेते हुए गृह सचिव पद से इस्तीफा दे दिया था।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि नए प्रधान मंत्री ऋषि सुनक के मंत्रिमंडल में मेरी नियुक्ति की चर्चा के दौरान मैंने प्रधान मंत्री को आश्वासन भी दिया कि मैं आधिकारिक व्यवसाय के लिए अपने व्यक्तिगत ईमेल का उपयोग नहीं करूंगी। साथ ही मैनें मंत्री कोड के बारे में अपनी समझ और उसका पालन करने की पुष्टि की थी। उन्होंने गृह मामलों की चयन समिति को आश्वासन दिया है कि मैंने गलती से जो दस्तावेज़ साझा किया है, उसमें राष्ट्रीय सुरक्षा, खुफिया एजेंसियों, साइबर सुरक्षा या कानून प्रवर्तन से संबंधित कोई जानकारी नहीं है। इसमें किसी विशेष केसवर्क का विवरण नहीं था। इसे सीक्रेट या टॉप सीक्रेट के रूप में वर्गीकृत नहीं किया जा सकता।
गौरतलब है कि सुनक की कैबिनेट में गृह सचिव के रूप में ब्रेवरमैन की वापसी के बाद सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है। ब्रिटेन की लेबर पार्टी ने सरकार से अपील की है कि नियमों के उल्लंघन के छह दिनों के बाद भारत वंशी सुएला ब्रेवरमैन को ब्रिटेन की गृह मंत्री के रूप में विवादास्पद दोबारा नियुक्ति के सुरक्षा आकलन को जारी किया जाए। वहीं, पिछले सप्ताह प्रधान मंत्री सुनक के प्रवक्ता ने पीएम का बचाव करते हुए कहा था कि पीएम ने कहा था कि ब्रेवरमैन ने निर्णय में त्रुटि की थी, लेकिन उन्होंने इसे पहचाना और अपनी गलती स्वीकार की। प्रधान मंत्री सनक ने यह भी कहा कि ब्रेवरमैन को कैबिनेट में वापस लाने से सरकार में अधिक "अनुभव और स्थिरता" प्रदान करने में मदद मिलेगी।