फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सूडान: उड़ान भरने के कुछ ही मिनट में दुर्घटनाग्रस्त हुआ सैन्य विमान, चार बच्चों समेत 18 लोगों की मौत

Fri, 03 Jan 2020 09:47 AM IST
अनवर अंसारी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, खारतूम
विज्ञापन
plane crash in sudan - फोटो : Twitter
विज्ञापन

सूडान में एक सैन्य विमान पश्चिमी दारफूर से उड़ान भरने के कुछ मिनट के भीतर ही दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इसमें चार बच्चों समेत 18 लोगों की मौत हो गई।

विज्ञापन


एक सैन्य प्रवक्ता ने बताया कि गुरुवार को अल जिनीना हवाई अड्डे से उड़ान भरने के पांच मिनट के भीतर सैन्य विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हाल ही में यहां के दो समूहों के बीच घातक संघर्ष के बाद यह विमान क्षेत्र में जरूरी सहायता पहुंचाने आया था।

प्रवक्ता आमेर मोहम्मद अल-हसन ने बताया कि गुरुवार रात को एंतोनोव 12 सैन्य विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया और इसमें सवार सभी लोग मारे गए। उन्होंने कहा कि दुर्घटना के पीछे की वजह जानने के लिए जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


दरअसल रविवार रात में अल जिनीना में अरब और अफ्रीकी समूहों के बीच झड़प शुरू हो गई थी और यह सोमवार तक जारी रही। इस दौरान कई घरों को आग के हवाले कर दिया गया। दारफुर में कबाइलियों के बीच संघर्ष में कम से कम 48 लोग मारे गए और 200 से अधिक घायल हो गए।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें