फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Armenia: आर्मेनिया की राजधानी में बड़े बाजार में जोरदार धमाका, कई लोग मलबे में दब गए

Sun, 14 Aug 2022 08:57 PM IST
अभिषेक दीक्षित वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, येरेवन

सार

आर्मेनिया की आपात सेवा के हवाले से कहा गया है कि सुरमालू बाजार में एक इमारत में विस्फोट हुआ। यहां पटाखे का व्यापार होता है।
विज्ञापन
blast - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आर्मेनिया की राजधानी में बड़े बाजार में जोरदार धमाका होने की खबर है। बताया जा रहा है कि आग लगने के बाद बाजार में आग लग गई। कई लोग मलबे में दब गए हैं। बचाव कार्य जारी है।

विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक, आर्मेनिया की आपात सेवा के हवाले से कहा गया है कि सुरमालू बाजार में एक इमारत में विस्फोट हुआ। यहां पटाखे का व्यापार होता है। यहां रोजाना भारी मात्रा में पटाखे बेचे और खरीदे जाते हैं। यह बाजार येरेवान के मध्य भाग से दो किलोमीटर दक्षिण में स्थित है।

बताया जा रहा है कि आग पर काबू पाने में तीन घंटे लगे। बचाव कर्मियों और अन्य लोगों ने मलबे में फंसे लोगों को निकाला। आपात मंत्री अर्मेन पामबुकचियान ने बताया कि मलबे से दो बहनों को निकाला गया।
विज्ञापन


आपात सेवा के प्रवक्ता अैक कोत्सानयन ने कहा कि घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई है। इस दौरान 36 लोग घायल भी हुए हैं। उन्होंने कहा कि मलबे में अब किसी के फंसे होने के बारे में कोई जानकारी नहीं है। 26 लोगों को अस्पताल ले जाया गया। 11 को मामूली चोट आई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें