फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डोनाल्ड ट्रंप से अफेयर का दावा करने वाली स्टॉर्मी डैनियल्स ने गिरफ्तारी मामले में किया समझौता

Sun, 29 Sep 2019 12:50 AM IST
देव कश्यप वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Stormy Daniels - फोटो : Twitter
विज्ञापन

राष्ट्रपति बनने से पहले डोनाल्ड ट्रंप से अफेयर का दावा करने वाली वयस्क फिल्मों की अभिनेत्री स्टॉर्मी डैनियल्स ने पुलिस के साथ बीते एक साल से जारी एक विवाद को खत्म करने का फैसला किया है। पिछले साल एक स्ट्रिप क्लब में गलत तरीके से गिरफ्तारी करने के मामले में उन्होंने करीब तीन करोड़ 17 लाख रुपये ( 4,50,000 अमेरिकी डॉलर ) में समझौता किया।

विज्ञापन


डैनियल्स को वर्ष 2018 में ओहियो के एक स्ट्रिप क्लब में कथित रूप से एक ग्राहक को अश्लील तरीक से छूने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। डेनियल्स का असली नाम स्टेफनी क्लिफोर्ड है। उन्हें यौन दुर्व्यवहार के आरोपों के चलते 2018 में रिसेन्स जेंटलमैन क्लब से गिरफ्तार किया गया था। जनवरी में दायर एक मुकदमे में डैनियल्स ने उनकी गिरफ्तारी को राजनीतिक रूप से प्रेरित और योजनाबद्ध होने का आरोप लगाया था। डेनियल्स ने 20 लाख अमेरिकी डॉलर (14 करोड़ रुपये से अधिक) का मुकदमा किया था, लेकिन शुक्रवार को उसकी लगभग चौथाई राशि पर समझौता कर लिया।

हालांकि, पुलिस ने इस पूरे घटनाक्रम की जांच में डैनियल्स के दावे को खारिज कर दिया। वहीं कोलंबस पुलिस के प्रवक्ता ने डैनियल्स के साथ समझौता होने की पुष्टि करते हुए कहा कि इस मामले में उनके साथ डील हुई है। उन्होंने कहा कि इस मामले के दोनों पक्षकारों ने तथ्यों और परिस्थितियों के आधार पर उचित समझौता करने पर सहमति जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्टॉर्मी डैनियल्स ने पत्रकारों से कहा कि, उन्होंने पैसों के लिये नहीं बल्कि जागरूकता लाने के लिए ऐसा किया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें