हालांकि गंभीर मरीज के टीकाकरण को लेकर अब अमेरिका में बहस छिड़ गई है। सवाल उठ रहा है कि क्या वैक्सीन लगवाना मरीज की जान बचाने से ज्यादा जरूरी है? अस्पताल ने अपने इस फैसले का बचाव किया है, जबकि मरीज के परिजनों ने इस पर हैरानी जताई है। उनका कहना है कि जब किसी की जान संकट में हो तो पहले उसे बचाया जाना चाहिए, न कि टीके के लिए दबाव डाला जाना चाहिए।
अमेरिका में कोरोना की नई लहर के बीच भारी सख्ती बरती जा रही है। टीकाकरण में किसी तरह की ढीलपोल को बर्दाश्त नहीं किया जा रहा है। खबर है कि बोस्टन शहर के एक अस्पताल ने एक मरीज का इसलिए हृदय प्रत्यारोपण करने से इनकार कर दिया, क्योंकि उसने कोरोना रोधी वैक्सीन लगवाने से इनकार कर दिया था।
विज्ञापन
हालांकि गंभीर मरीज के टीकाकरण को लेकर अब अमेरिका में बहस छिड़ गई है। सवाल उठ रहा है कि क्या वैक्सीन लगवाना मरीज की जान बचाने से ज्यादा जरूरी है? अस्पताल ने अपने इस फैसले का बचाव किया है, जबकि मरीज के परिजनों ने इस पर हैरानी जताई है। उनका कहना है कि जब किसी की जान संकट में हो तो पहले उसे बचाया जाना चाहिए, न कि टीके के लिए दबाव डाला जाना चाहिए। मरीज डीजे फर्ग्यूसन के परिजनों ने कहा है कि ब्रिघम एंड वुमेंस हॉस्पिटल ने उनके 31 वर्षीय पिता की हार्ट सर्जरी करने से इसलिए इनकार कर दिया, क्योंकि उन्होंने कोविड रोधी टीका नहीं लगवाया है।
इसके साथ ही मरीज के परिवार ने हृदय प्रत्यारोपण के लिए लोगों से वित्तीय मदद की अपील भी की है। परिवार का कहना है कि यह हमारे लिए कठिन समय है। यह मात्र एक राजनीतिक मसला नहीं है, बल्कि लोगों को विकल्प दिया जाना चाहिए। मरीज फर्ग्यूसन की मां टैसी फर्ग्यूसन ने जोर देकर कहा कि उनका बेटा टीकाकरण के खिलाफ नहीं है। उसने पूर्व दूसरे टीके भी लगवाए हैं।
विज्ञापन
उधर, अस्पताल की एक प्रशिक्षित नर्स का कहना है कि मरीज आर्टियल फिब्रिलेशन की समस्या है। इसमें मरीज की धड़कन अनियमित और अक्सर तेज हो जाती है। नर्स ने कहा कि उसे कोरोना रोधी टीके के दुष्प्रभाव की भी जानकारी है। इस बीच ट्रैसी फर्ग्यूसन का कहना है कि अस्पताल के डॉक्टर को पहले यह सुनिश्चित करना चाहिए कि टीका लगवाने के बाद मेरे बेटे की तबीयत और ज्यादा बिगड़ तो नहीं जाएगी?
अस्पताल ने इस बहस में शामिल होने से इनकार कर दिया है, लेकिन उसने अपनी वेबसाइट पर पोस्ट किया है कि कोविड -19 वैक्सीन किसी भी जटिल सर्जरी के लिए जरूरी है। अमेरिका में किसी भी अंग के प्रत्यारोपण के लिए जरूरी टीकाकरणों में से यह एक है। इसमें फ्लू और हेपेटाइटिस बी के टीके शामिल हैं। इससे मरीज के जिंदा बचने की संभावनाएं बढ़ती हैं।