फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pakistan: कराची में आटा के लिए मची भगदड़, 12 की मौत, पेशावर में सिख व्यवसायी की गोली मारकर हत्या

Sat, 01 Apr 2023 12:29 AM IST
शिव शरण शुक्ला वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद

सार

लगभग दिवालिया होने की कगार पर पहुंच चुके पाकिस्तान को एक बार फिर चीन ने सहारा दिया है। पाकिस्तानी वित्त मंत्री इशाक डार ने शुक्रवार को कहा कि चीन ने पिछले सप्ताह मैच्योर हुए 2 अरब डॉलर का ऋण दिया था, जिससे पाकिस्तान को भुगतान संकट में तत्काल राहत मिलती दिख रही है।
विज्ञापन
पाकिस्तान में आर्थिक संकट - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकिस्तान में आर्थिक हालात पहले ही दयनीय थे कि अब लोगों को आटे के लिए अपनी जान तक गंवानी पड़ रही है। शुक्रवार को पाकिस्तान के बंदरगाह शहर कराची में एक रमजान खाद्य वितरण केंद्र में भगदड़ मचने से महिलाओं और बच्चों सहित कम से कम 12 लोगों की मौत हो गई। इतना ही नहीं कई अन्य लोग घायल भी हो गए। लोग यहां फ्री आटा लेने के पहुंचे थे।

विज्ञापन


यहां गरीबों के लिए रमजान के दौरान खाने का सामान और दूसरी चीजें बांटी जा रहीं थीं। दरअसल, पाकिस्तान में महंगाई चलते आटे के दाम 160 रुपये किलो तक पहुंच चुके हैं, इसलिए सरकार इन केंद्रों के माध्यम से सस्ता और मुफ्त आटा उपलब्ध करा रही है। मृतकों में आठ महिलाएं और तीन बच्चे शामिल हैं। वहीं, 29 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। मौके पर पुलिस भी मौजूद थी, लेकिन भगदड़ मचते ही जवान भाग निकले। पंजाब प्रांत में पिछले एक हफ्ते में सरकार की ओर से बांटे जा रहे मुफ्त आटे को लेने के लिए भी भगदड़ की कुछ घटनाएं हुईं। इनमें भी 12 लोग मारे जा चुके हैं। इनमें भी तीन महिलाएं शामिल थीं। 

जानकारी के मुताबिक केंद्र पर भगदड़ तब हुई जब कुछ लोगों ने अनजाने में बिजली के तार पर पैर रख दिया। जिससे यह हादसा हुआ। पुलिस ने घटना के बारे में बताते हुए कहा कि बिजली के तार पर पैर रखने के बाद हुई भगदड़ के दौरान लोगों ने एक-दूसरे को धक्का देना शुरू कर दिया, जिससे दो महिलाएं और दो बच्चे पास में बह रहे नाले में गिर गए। गौरतलब है कि कराची में हुए इस ताजा हादसे के साथ, पाकिस्तान में मुफ्त भोजन केंद्रों में भगदड़ से मरने वालों की संख्या कम से कम 24 हो गई है।  
विज्ञापन


पेशावर में अज्ञात बंदूकधारियों द्वारा सिख व्यवसायी की गोली मारकर हत्या
वहीं, पाकिस्तान में एक बार फिर अल्पसंख्यकों को निशाना बनाया गया है। ताजा मामले में पेशावर में शुक्रवार को अज्ञात हमलावरों ने एक सिख व्यवसायी की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने कहा कि यह घटना शाम तीन बजे हुई जब मोटरसाइकिल पर सवार कुछ लोगों ने पेशावर के दीर कॉलोनी इलाके में एक व्यापारी दयाल सिंह पर गोलियां चला दीं। उन्होंने बताया कि घटना को अंजाम देकर बंदूकधारी मौके से फरार हो गए।

पुलिस ने घटना स्थल से 30 बोर के खोखे बरामद किए हैं। साथ ही आस-पास की दुकान से सीसीटीवी फुटेज हासिल कर हमले की जांच शुरू कर दी है। गौरतलब है कि पेशावर की हत्या कराची में अज्ञात हमलावरों द्वारा एक हिंदू डॉक्टर की गोली मारकर हत्या किए जाने के एक दिन बाद हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें