फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीलंका: राष्ट्रपति गोतबाया राजपक्षे ने एक सप्ताह के लिए की संसद की कार्यवाही निलंबित, अचानक सिंगापुर हुए रवाना 

Mon, 13 Dec 2021 12:27 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो

सार

11 जनवरी को संसद में कार्रवाई हुई थी। इसके बाद 12 दिसंबर को कार्रवाई होनी थी, लेकिन राष्ट्रपति राजपक्षे ने संसद को निलंबित कर दिया।
विज्ञापन
गोतबाया राजपक्षे - फोटो : ट्विटर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

श्रीलंका के राष्ट्रपति गोतबाया राजपक्षे ने अचानक से एक सप्ताह के लिए संसद की कार्यवाही को निलंबित कर दिया है। वह सिंगापुर के लिए रवाना हो गए। उनकी यह यात्रा पहले से तय नहीं थी और न ही इसके बारे में किसी को जानकारी थी। ऐसे संसद के सत्र को एक सप्ताह के लिए निलंबित करके उनका सिंगापुर चले जाना कई सवाल खड़े कर रहा है। हालांकि, श्रीलंका की सरकार की ओर से इस मामले में अभी तक कोई बयान नहीं जारी किया गया है। 

विज्ञापन


अचानक निलंबित हुई संसद 
न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, 11 जनवरी को संसद में कार्रवाई हुई थी। इसके बाद 12 दिसंबर को कार्रवाई होनी थी, लेकिन राष्ट्रपति राजपक्षे ने संसद को निलंबित कर दिया। अब दोबारा संसद की कार्रवाई 18 दिसंबर को होगी। 

कुछ घंटे बाद ही सिंगापुर रवाना हुए राष्ट्रपति
संसद के सत्र को निलंबित करने के कुछ ही घंटे बाद राष्ट्रपति राजपक्षे सिंगापुर के लिए रवाना हो गए। राष्ट्रपति के अधिकारियों का कहना है कि वह निजी यात्रा पर गए हैं, तो कुछ का मानना है कि राजपक्षे चिकित्सा कारणों से सिंगापुर रवाना हुए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें