फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाक के मदरसे में 10 साल के मासूम से 100 बार दुष्कर्म, बच्चे की आंखों से निकल पड़े खून के आंसू

Sun, 29 Dec 2019 06:25 PM IST
अमित कुमार वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला

सार

  • खैबर पख्तूनख्वा के मदरसे में 10 साल के मासूम से किया गया दुष्कर्म 
  • बार-बार दुष्कर्म व अत्याचार की वजह से बच्चे की आंखों से खून के आंसू निकल गए 
  • मदरसे के शिक्षक समेत चार आरोपी फरार 
विज्ञापन
child abuse
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के मनशेरा से एक दिल दहलाने वाली खबर आई है। यहां एक मदरसे में 10 साल के मासूम बच्चे से शिक्षक ने हैवानियत की सारी हदें पार कर दीं। उसके साथ कम से कम 100 बार दुष्कर्म किया गया। 

विज्ञापन


इस वजह से असहाय मासूम की आंखों से खून के आंसू तक निकल पड़े। स्थानीय मीडिया के मुताबिक आंखों से खून आने के बाद पास के अस्पताल में बच्चे की जांच की गई। जांच में चौंकाने वाला खुलासा हुआ कि उसके साथ कम से कम 100 बार दुष्कर्म किया गया है। 

जांच में खुलासा हुआ कि इस भयावह कृत्य में कोई और नहीं बल्कि बच्चे को पढ़ाने वाला शिक्षक शमसुद्दीन और उसके तीन अन्य साथी शामिल हैं। हालांकि बाकी तीनों के नाम का खुलासा अभी नहीं हुआ है। 
विज्ञापन

 

स्थानीय पुलिस ने चार संदिग्धों के खिलाफ धारा 377 (अप्राकृतिक संबंध) के तहत एफआईआर दर्ज कर ली गई है। हालांकि अभी तक किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है। बच्चा अभी अस्पताल में भर्ती है और उसकी हालत खराब बनी हुई है। खैबर पख्तूनख्वा के मुख्यमंत्री ने मामले में संज्ञान लिया है और उन्होंने दोषियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने का निर्देश दिया है। 

मासूमों के लिए 'नरक' बना पाकिस्तान 

पाकिस्तान में मासूमों से दुष्कर्म की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। इस साल जनवरी से जून के बीच 1304 केस दर्ज किए गए हैं। इन मामलों में 729 लड़कियों और 575 लड़कों के साथ दुष्कर्म किया गया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें