फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tariffs: 'उनका मजाक मत उड़ाइए, मुश्किल में भारत ने की थी हमारी मदद', अमेरिकी टैरिफ पर श्रीलंकाई सांसद की अपील

Mon, 11 Aug 2025 10:23 PM IST
पवन पांडेय वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो

सार

अमेरिका की तरफ से भारत पर कुल 50 फीसदी का टैरिफ (25 फीसदी 7 अगस्त से लागू और 25 फीसदी 27 अगस्त से लागू होंगे) लगाए जाने के बाद एक श्रीलंकाई सांसद ने इस पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने संसद में कहा कि- संकट के वक्त भारत ने ही हमारी मदद की थी इसलिए भारत के साथ समर्थन दिखाएं।
विज्ञापन
भारत के समर्थन में श्रीलंकाई सांसद - फोटो : X @HarshadeSilvaMP / @narendramodi
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

श्रीलंका के एक सांसद ने श्रीलंकाई संसद से कहा है कि भारत पर अमेरिका के टैरिफ के प्रभाव को हल्के में न लिया जाए। उन्होंने बताया कि भारत ही एक ऐसा देश था जिसने श्रीलंका को उसके सबसे बड़े आर्थिक संकट के दौरान महत्वपूर्ण मदद दी थी। सांसद हर्षा डी सिल्वा डी सिल्वा ने संसद में कहा, 'भारत का मजाक मत उड़ाइए। जब हम मुश्किल में थे, तब भारत ने हमारा साथ दिया था। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के 'अन्यायपूर्ण और चयनात्मक' व्यापार कदमों के खिलाफ भारत का विरोध जायज है।'
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - USA: ट्रंप ने वॉशिंगटन में पुलिस का नियंत्रण अपने हाथ में लिया, नेशनल गार्ड किए तैनात; जानें क्या है इसकी वजह

भारत ने 2022 के संकट में की थी मदद
2022 में श्रीलंका के वित्तीय संकट के समय ईंधन, दवाइयां और भोजन की भारी कमी हो गई थी, साथ ही देश की विदेशी मुद्रा भंडार भी खत्म हो गई थी। इस वजह से श्रीलंका ने पहली बार कर्ज चुकाने में असमर्थता जताई। इस मुश्किल समय में भारत श्रीलंका का सबसे बड़ा समर्थक बना और उसने करीब 4 बिलियन डॉलर की आर्थिक मदद, मुद्रा विनिमय और ऋण की किश्तों में राहत दी। इसके अलावा कई बार मानवता के लिए जरूरी सामान भी भेजा।
विज्ञापन


भारत के साथ समर्थन दिखाएं - हर्षा डी सिल्वा डी सिल्वा
हाल ही में, अमेरिका ने भारत पर रूस से तेल खरीदने के कारण 25 फीसदी अतिरिक्त शुल्क लगाया, जिससे कुल टैरिफ 50 फीसदी हो गया। श्रीलंकाई सांसद ने सभी से अपील की है कि भारत के साथ समर्थन दिखाएं और इन टैरिफ फैसलों को गंभीरता से लें।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - Colombia: कोलंबियाई राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार Miguel Uribe की मौत, चुनावी रैली के दौरान बनाया गया था निशाना

ट्रंप ने भारत पर लगाया 50% टैरिफ
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत पर पहले 25 फीसदी पारस्परिक टैरिफ लगाने की घोषणा की थी। लेकिन बाद में उन्होंने भारत के रूस के साथ बड़े पैमाने पर तेल खरीदने को लेकर 25 फीसदी का अतिरिक्त टैरिफ लगाया है। इसके पीछे उन्होंने रूस की तरफ से यूक्रेन में किए जा हमले को एक अहम वजह भी बताया था। बता दें कि अमेरिका की तरफ से लगाए गए कुल 50 फीसदी टैरिफ में से अभी फिलहाल 25 फीसदी टैरिफ (7 अगस्त से) लागू है, जबकि बाकी का 25 फीसदी टैरिफ 27 अगस्त से लागू होगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें