श्रीलंका में फांसी देने वाला आखिरी जल्लाद 2014 में सेवानिवृत्त हो चुका है और इसके बाद से यह पद भरा नहीं जा सका है। इस जल्लाद की जगह आए तीन लोग इस बिना काम वाली नौकरी को छोटे-छोटे कार्यकाल के बाद ही छोड़कर चले गए थे। श्रीलंका के जेल अधिकारियों के मुताबिक, पिछले साल 35 हजार रुपये महीना के वेतन के ऑफर वाला विज्ञापन निकालने के बावजूद यह पद अभी तक नहीं भरा जा सका है।