यूएई के अपने ऐतिहासिक दौरे पर पोप फ्रांसिस ने ऊपर वाले के नाम पर फैलाई जा रही ‘घृणा और नफरत’ को गलत ठहराया है। उन्होंने कहा कि हिंसा के सभी रूपों की बेहिचक निंदा की जानी चाहिए, क्योंकि धर्म के नाम पर किसी भी हिंसा को उचित नहीं ठहराया जा सकता। इस यात्रा के साथ पोप फ्रांसिस संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) का दौरा करने वाले दुनिया के 1.3 अरब कैथोलिकों के पहले नेता हैं। सोमवार को शेख मोहम्मद ने कहा कि यूएई के शासक ‘सहिष्णुता से भरे हमारे देश’ में पोप से मिलकर खुश हैं।