भारत ने श्रीलंका को समर्पित किया जाफना सांस्कृतिक केंद्र
दूसरी ओर, भारत ने आज श्रीलंका के लोगों को अत्याधुनिक जाफना सांस्कृतिक केंद्र समर्पित किया। जाफना सांस्कृतिक केंद्र को भारत की मदद से बनाया गया है। यह द्विपक्षीय विकास साझेदारी का एक शानदार उदाहरण है। इस केंद्र की आधारशिला मार्च 2015 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रखी थी। शनिवार को रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम के बाद इसे द्वीप राष्ट्र के लोगों को समर्पित कर दिया गया। इसमें श्रीलंकाई संस्कृति की विविधता और समृद्धि को पेश किया गया है।
राष्ट्रपति विक्रमसिंघे और केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण राज्य मंत्री एल मुरुगन इस कार्यक्रम में मौजूद थे। मुरुगन चार दिवसीय श्रीलंका दौरे पर हैं। भारतीय उच्चायोग ने ट्वीट किया, ''प्रतिष्ठित जाफना सांस्कृतिक केंद्र आज राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे, मंत्री एल. मुरुगन, उच्चायुक्त, मंत्री विदुर विक्रमनायके, डगलस देवानंद, कादर मस्थान समेत कई सांसदों और सभी क्षेत्रों के गणमान्य व्यक्तियों की गरिमामयी मौजूदगी में लोगों को समर्पित किया गया।