फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संकट में श्रीलंका: राजनीतिक गतिरोध को समाप्त करने के लिए बार एसोसिएशन के प्रस्ताव पर विचार करेंगे राष्ट्रपति

Sun, 08 May 2022 11:15 PM IST
गौरव पाण्डेय वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो

सार

भीषण आर्थिक और राजनीतिक संकट का सामना कर रहे श्रीलंका में स्थिति सुधारने के लिए यहां की बार एसोसिएशन ने राष्ट्रपति को एक प्रस्ताव दिया है, जिस पर उन्होंने विचार करने की बात कही है। 
विज्ञापन
श्रीलंका के राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे - फोटो : फाइल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

श्रीलंका में जारी सरकार विरोधी प्रदर्शनों के बीच श्रीलंका के राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे ने रविवार को कहा कि देश में राजनीतिक गतिरोध और आर्थिक अस्थिरता को समाप्त करने के लिए अधिवक्ताओं के प्रभावशाली निकाय बार एसोसिएशन की ओर से भेजे गए प्रस्तावों पर विचार करेंगे। अपने इतिहास के सबसे खराब आर्थिक दौर से गुजर रहे श्रीलंका में इस समय आपातकाल के हालात हैं।

विज्ञापन


बार एसोसिएशन ऑफ श्रीलंका (बीएएसएल) ने एक 11 बिंदु वाली योजना का प्रस्ताव दिया है। जिसमें एक अंतरिम सरकार के गठन की बात भी कही गई है जो धीरे-धीरे शासन की राष्ट्रपति व्यवस्था को समाप्त कर देगी। इस संबंध में राष्ट्रपति कार्यालय की ओर से जारी एक बयान में कहा गया कि राष्ट्रपति इन प्रस्तावों पर संवैधानिक फ्रेमवर्क की सीमाओं के अंदर ही विचार करेंगे।

रविवार को बार एसोसिएशन ने राष्ट्रपति, उनके बड़े भाई और प्रधानमंत्री महिंदा राजपक्षे, विपक्ष के मुख्य नेता सजिथ प्रेमदास, पूर्व राष्ट्रपति मैत्रीपाला सिरिसेना और सत्ताधारी एसएलपीपी गठबंध ने प्रतिनिधिमंडल के साथ बैठक की। इसमें उन गतिरोध को समाप्त करने के लिए योजना तैयार करने पर चर्चा की गई जिसका सामना वर्तमान समय में यह द्वीपीय देश कर रहा है।
विज्ञापन


राष्ट्रपति से किया आपातकाल हटाने का अनुरोध
बीएएसएल ने शनिवार को राष्ट्रपति से आपातकालीन स्थिति को हटाने का अनुरोध किया था, जिसे एक आम हड़ताल के बाद लागू किया गया था। राष्ट्रपति ने शुक्रवार को विशेष कैबिनेट बैठक में शुक्रवार की मध्यरात्रि से आपातकाल लागू करने का एलान किया था। एक महीने में दूसरी बार देश में आपातकाल लागू किया गया है। इससे पहले एक अप्रैल को भी ऐसा किया गया था।

अंतरिम सरकार बनाने के प्रस्ताव को विपक्ष ने ठुकराया
मुख्य विपक्षी दल एसजेबी ने राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे की तरफ से दिए गए अंतरिम सरकार बनाने के प्रस्ताव को ठुकरा दिया। राष्ट्रपति ने एसजेबी नेता सजिथ प्रेमदास को अंतरिम सरकार के नेतृत्व का प्रस्ताव दिया था। समागी जन बालवेग्या (एसजेबी) के राष्ट्रीय संयोजक टिस्सा अतनायके ने बताया कि सजिथ प्रेमदास ने राष्ट्रपति के प्रस्ताव को खारिज कर वकीलों के संगठन बीएएसएल के राष्ट्रपति शासन प्रणाली को खत्म कर 18 महीने की अवधि के लिए अंतरिम सरकार बनाने के प्रस्ताव का समर्थन किया है।

रक्षा मंत्रालय ने लोगों से मांगी मदद : राष्ट्रपति गोटबाया के आपातकाल लागू करने के बाद रक्षा मंत्रालय ने लोगों से हालात को सुधारने में मदद करने की अपील की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें