फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीलंका में कड़े नियमों के साथ 20 अगस्त से शुरू होगा संसद का सत्र

Tue, 11 Aug 2020 04:27 AM IST
Jeet Kumar वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

कोरोना के मद्देनजर कड़े स्वास्थ्य संबंधी दिशानिर्देशों के साथ श्रीलंका में 20 अगस्त से नई संसद का पहला सत्र शुरू होगा। इस दौरान किसी भी दर्शक को आने की इजाजत नहीं दी जाएगी। श्रीलंका एशिया के उन कुछ देशों में से एक है, जहां कोरोना वायरस महामारी के बीच आम चुनाव आयोजित किए गए।

विज्ञापन


संसद के सार्जेंट-एट-आर्म्स  नरेंद्र फर्नांडो ने कहा, हम पूरे संसदीय सत्र में कड़े स्वास्थ्य दिशानिर्देशों का पालन करेंगे। उन्होंने कहा कि संसद का नया सत्र 20 अगस्त से शुरू होगा। उन्होंने कहा, संसद कक्ष में सीटों के बीच एक मीटर की दूरी नहीं है।


इसलिए सामाजिक दूरी के एक मीटर के नियम का पालन करना मुश्किल होगा। सभी सांसदों से सदन को संबोधित करते हुए मास्क पहनने को कहा गया है। उन्होंने कहा कि हाथ धोने जैसे अन्य स्वास्थ्य नियमों का भी पालन किया जाएगा।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इस दौरान सार्वजनिक गलियारे नहीं खुलेंगे और दर्शकों को वहां आने की अनुमति नहीं होगी। बता दें कि श्रीलंका में कोविड-19 के कुल 2844 मामले हैं, जिनमें से 2579 लोग ठीक हो चुके हैं जबकि 11 लोगों की मौत हो चुकी है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें