फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sri Lanka: कोलंबो में भारतीय मूल का व्यक्ति गिरफ्तार, अपने ही रसोइया की हत्या करने का आरोप

Thu, 06 Jul 2023 05:44 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो

सार

पुलिस ने बताया कि 29 वर्षीय पीड़ित का शव कोलंबो अस्पताल के मुर्दाघर में रखा गया है, जबकि आरोपी पुलिस की हिरासत में है। कोलंबो फोर्ड मजिस्ट्रेट के सामने गुरुवार को आरोपी को पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

श्रीलंका में एक भारतीय मूल के व्यक्ति को रेस्टोरेंट में एक अन्य भारतीय की हत्या के मामले में गिरफ्तार किया गया है। आरोपी कोलंबो के गैले फेस के एक रेस्टोरेंट में मैनेजर की पद पर काम करता है। उसने अपने मुख्य रसोइया पर बुधवार को किसी विवाद के बाद धारदार हथियार से हमला कर दिया था। 
विज्ञापन


दोनों ही व्यक्ति को स्लेव द्वीप क्षेत्र में एकसाथ रखा गया था। पुलिस ने बताया कि 29 वर्षीय पीड़ित का शव कोलंबो अस्पताल के मुर्दाघर में रखा गया है, जबकि आरोपी पुलिस की हिरासत में है। कोलंबो फोर्ड मजिस्ट्रेट के सामने गुरुवार को आरोपी को पेश किया जाएगा। हत्या के बाद पुलिस ने आरोपी हिरासत में लेने के साथ, जिस हथियार से हत्या की गई थी, उसे भी बरामद कर लिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें