फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीलंका सरकार ने कहा: बुर्के पर प्रतिबंध का निर्णय आम सहमति बनने के बाद होगा

Wed, 17 Mar 2021 07:00 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, कोलंबो
विज्ञापन
श्रीलंका सरकार - फोटो : social media
विज्ञापन

श्रीलंका सरकार अपने देश में बुर्के पर प्रतिबंध का निर्णय जल्द नहीं लेगी। आम सहमति बनने पर ही निर्णय होगा। सरकार के वरिष्ठ मंत्री केहेलिया रामबुकेवेला ने मंगलवार को कहा कि इसके लिए विस्तृत विमर्श किया जाएगा।

विज्ञापन


किसी निर्णय से पहले राष्ट्रीय सुरक्षा पर होने वाले असर के लिए खुफिया एजेंसियों का मूल्यांकन भी देखा जाएगा। पिछले हफ्ते यहां के जनसुरक्षा मंत्री सरथ वीरसेकरा ने बुर्का प्रतिबंधित करने की बात कही थी। इसके लिए कैबिनेट प्रस्ताव भी लाया जा रहा है।

वीरसेकरा के अनुसार बुर्के से देश की सुरक्षा व्यवस्था में सेंध लगाई जा सकती है। दूसरी ओर रामबुकेवेला ने संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद की बैठक के परिप्रेक्ष्य में निर्णय टालने की बात से इनकार किया। 
विज्ञापन


2019 में किया था प्रतिबंधित
श्रीलंका ने 2019 में ईस्टर संडे पर चर्चों में हुए आतंकी हमले के बाद अस्थायी तौर पर देश में बुर्का प्रतिबंधित कर दिया था। हमला नेशनल तौहीद जमात नामक इस्लामी आतंकी संगठन ने करवाया था, जिसमें 270 लोग मारे गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें