फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोलंबो: दो दिवसीय दिल्ली यात्रा पर रवाना हुए वित्त मंत्री बासिल राजपक्षे, 1 अरब डॉलर के राहत पैकेज पर होगी चर्चा

Tue, 15 Mar 2022 08:23 PM IST
शिव शरण शुक्ला वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो

सार

दो दिवसीय दिल्ली यात्रा पर वित्त मंत्री बासिल राजपक्षे आज रवाना हो गए। यहां वे भारत सरकार के साथ 1 अरब डॉलर के राहत पैकेज पर भी चर्चा करेंगे। गौरतलब है कि श्री लंका इस समय गंभीर वित्तीय संकट से जूझ रहा है। 
विज्ञापन
श्रीलंका के वित्त मंत्री बासिल राजपक्षे - फोटो : instagram.com/basilrajapaksa
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गंभीर वित्तीय संकट से जूझ रहे श्री लंका के वित्त मंत्री बासिल राजपक्षे मंगलवार को दिल्ली के लिए रवाना हुए। यात्रा के दौरान वे भारत से एक अरब डालर के राहत पैकेज की भी मांग करेंगे। दो दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर दिल्ली रवाना हुए वित्त मंत्री वित्तीय संकट से निपटने के लिए व्यापक वित्तीय सहायता को लेकर भारत सरकार से अति महत्वपूर्ण चर्चा करेंगे। 

विज्ञापन


श्री लंका के वित्त मंत्रालय ने जानकारी दी कि यात्रा के दौरान वे 1 अरब डॉलर के राहत पैकेज को लेकर भी चर्चा करेंगे। इस राहत पैकेज में पेट्रोलियम,खाना और दवाएं भी शामिल है। 

वहीं दूसरी तरफ मंगलवार यानी आज श्रीलंका सरकार ने कहा था कि वह अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) से वित्तीय सहायता मांगेगी क्योंकि वह देश की संकटग्रस्त अर्थव्यवस्था को उबारने की सख्त कोशिश कर रही है। वर्तमान में श्री लंका की अर्थव्यवस्था गंभीर विदेशी मुद्रा संकट से जूझ रही है। श्रीलंका में बिगड़ती विदेशी मुद्रा की कमी ने ऊर्जा क्षेत्र को गंभीर रूप से प्रभावित किया है, जो पूरी तरह से अपनी तेल जरूरतों के लिए आयात पर निर्भर है। 
विज्ञापन


गौरतलब है कि इस साल जनवरी में विदेश मंत्री एस जयशंकर ने तुलसी राजपक्षे के साथ बातचीत की थी। इस दौरान उन्होंने द्वीप राष्ट्र की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने वाली भारत द्वारा परियोजनाओं और निवेश योजनाओं पर चर्चा की थी। 

श्रीलंका इन दिनों गंभीर विदेशी मुद्रा और ऊर्जा संकट से जूझ रहा है। ऐसे में भारत ने पेट्रोलियम उत्पादों की खरीद में मदद करने के लिए श्रीलंका को क्रेडिट लाइन बढ़ा दी थी। दरअसल, 15 जनवरी को जयशंकर और श्रीलंका के वित्त मंत्री बेसिल राजपक्षे के बीच एक वर्चुअल बैठक हुई थी। इसके दो सप्ताह बाद कोलंबो को भारत की ओर से 500 मिलियन अमरीकी डालर की सहायता मिली है। इसके अलावा पिछले महीने ही श्रीलंका त्रिंकोमाली में लगभग 75 तेल टैंकों के पुनर्विकास के लिए इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन, सीलोन पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन के बीच संयुक्त उद्यम के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें