फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

द्विपक्षीय वार्ता: रक्षा, सुरक्षा सहयोग बढ़ाने पर श्रीलंका और भारत के अधिकारियों ने की बात

Sun, 13 Jun 2021 02:40 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, कोलंबो

सार

  • कोलंबो पेज न्यूज पोर्टल के अनुसार, गुणारत्ने ने रक्षा सहयोग के मुद्दों पर अपनी राय रखी और दोनों देशों के बीच लंबे समय से चले आ रहे द्विपक्षीय संबंधों और सहयोग की चर्चा की। यह बातचीत शुक्रवार को हुई।
विज्ञापन
india and sri lanka flag
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

श्रीलंका के रक्षा सचिव जनरल कमल गुणारत्ने ने दोनों देशों के बीच रक्षा और सुरक्षा सहयोग बढ़ाने के तरीकों पर भारतीय उच्चायुक्त गोपाल बागले के साथ वार्ता की।

विज्ञापन


कोलंबो पेज न्यूज पोर्टल के अनुसार, गुणारत्ने ने रक्षा सहयोग के मुद्दों पर अपनी राय रखी और दोनों देशों के बीच लंबे समय से चले आ रहे द्विपक्षीय संबंधों और सहयोग की चर्चा की। यह बातचीत शुक्रवार को हुई।

पोर्टल के अनुसार, रक्षा सचिव ने 20 मई को कार्गो शिप एमवी एक्स-प्रेस पर्ल में लगी आग को बुझाने में भारत के त्वरित मदद की सराहना की। समुद्र में डूब रहे जहाज को बचाने के लिए भारत ने 25 मई को अपने कोस्ट गार्ड जहाज और एक एयरक्राफ्ट भेजा था।
विज्ञापन


बैठक के दौरान दोनों देशों के बीच लंबे समय से चल रहे सैन्य प्रशिक्षण अभियान को आगे बढ़ाने पर भी बात हुई। बैठक के दौरान श्रीलंका की नौसेना, एयरफोर्स के कमांडर और राष्ट्रीय खुफिया प्रमुख भी मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें