फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संयुक्त राष्ट्र: टीकों पर बौद्धिक संपदा संरक्षण माफ करने की भारत-अफ्रीका की पहल को गुटेरस का मिला समर्थन

Sun, 13 Jun 2021 02:20 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, संयुक्त राष्ट्र

सार

  • भारत-अमेरिका समेत विश्व व्यापार संगठन के अन्य सदस्य देशों ने कोरोना टीकों व उसमें काम आने वाले उत्पादों के लिए बौद्धिक संपदा अधिकार समझौते के व्यापार आधारित पहलू के नियमों में राहत देने की मांग उठाई है।
विज्ञापन
UN Secretary General Antonio Guterres
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरस ने कोरोना टीकों और उससे जुड़े उत्पादों को बौद्धिक संपदा संरक्षण करार से बाहर करने की भारत और दक्षिण अफ्रीका की पहल का समर्थन किया है। हालांकि उन्होंने यह भी आगाह किया कि तकनीक हस्तांतरण के मामलों में बैकअप सपोर्ट होना बेहद जरूरी है।

विज्ञापन


भारत अमेरिका समेत विश्व व्यापार संगठन के अन्य सदस्य देशों ने कोरोना टीकों व उसमें काम आने वाले उत्पादों के लिए बौद्धिक संपदा अधिकार समझौते के व्यापार आधारित पहलू के नियमों में राहत देने की मांग उठाई है। इससे टीकों व दवाओं को विकसित देशों से जल्द और किफायती दाम में हासिल करने में मदद मिलेगी।

जी7 देशों के लंदन में हुए सम्मेलन में गुटेरस ने कहा, मेरा मानना है कि हमें व्यापक कार्यक्रम अपनाना चाहिए। इसमें बौद्धिक संपदा की समस्याएं एक अहम मुद्दा है और मैं टीआरआईपीएस को लेकर भारत व दक्षिण अफ्रीका की पहल का समर्थन करता हूं।
विज्ञापन


हालांकि सरकारों और दवा बनाने वाली कंपनियों को सुनिश्चित करना होगा कि उनके पास जरूरी लाइसेंस उपलब्ध हो साथ ही उनके पास तकनीक हस्तांतरण के लिए आवश्यक समस्त सपोर्ट मौजूद हो। अमेरिका ने भी भारत और दक्षिण अफ्रीका की इस पहल का समर्थन किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें