कोलंबिया ने कहा, वायु सेना ने उस गुब्बारे की तब तक निगरानी की, जब तक उसने हवाई क्षेत्र को छोड़ नहीं दिया। इस दौरान यह देखा गया कि इस गुब्बारे से उसके हवाई रक्षा क्षेत्र या विमानन सेवा को कोई खतरा तो नहीं है।
चीन अपनी हरकतों से बाज आने का नाम नहीं ले रहा है। अभी अमेरिका के हवाई क्षेत्र में चीनी जासूसी गुब्बारे का शोर थमा नहीं था कि अब कोलंबिया के हवाई क्षेत्र में भी एक गुब्बारा देखा गया है। कोलंबिया की वायु सेना ने दावा किया है कि यह गुब्बारा भी ठीक वैसा ही था, जैसा अमेरिका के हवाईक्षेत्र में देखा गया था।
विज्ञापन
कोलंबिया ने कहा, वायु सेना ने उस गुब्बारे की तब तक निगरानी की, जब तक उसने हवाई क्षेत्र को छोड़ नहीं दिया। इस दौरान यह देखा गया कि इस गुब्बारे से उसके हवाई रक्षा क्षेत्र या विमानन सेवा को कोई खतरा तो नहीं है। बता दें, अमेरिका में भी ऐसा ही एक चीनी गुब्बारा देखा गया था, जिसे शनिवार को अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन के आदेश पर मार गिराया गया था। इसके बाद से अमेरिका और चीन के बीच रिश्ते और भी ज्यादा तनावपूर्ण हो गए हैं।
55 हजार फीट की ऊंचाई पर दिखा गुब्बारा
कोलंबिया वायु सेना ने कहा है कि उन्हें 55 हजार फीट की ऊंचाई पर एक ऑब्जेक्ट दिखाई दिया। यह 25 समुद्री मील की औसत गति से आगे बढ़ रहा था। वायु सेना ने कहा कि वह ऑब्जेक्ट की जांच के लिए अन्य देशों और संस्थानों के साथ समन्वय में जांच कर रही है। बता दें कोलंबिया दक्षिण अमेरिका महाद्वीप के उत्तर-पश्चिम में स्थित एक देश है।
विज्ञापन
ट्रंप के समय भी तीन गुब्बारों ने किया था रक्षा क्षेत्र का उल्लंघन
अमेरिकी रक्षा सचिव लॉयड ऑस्टिन ने कहा है कि अमेरिकी वायु सेना चीनी गुब्बारे का अध्ययन करके बहुमूल्य खुफिया जानकारी एकत्र करने में सक्षम थी। इस दौरान उन्होंने आरोप लगाया कि डोनाल्ट ट्रंप के प्रशासन में भी तीन चीनी गुब्बारे अमेरिका के हवाई रक्षा क्षेत्र के ऊपर से गुजरे थे। हालांकि, पूर्व राष्ट्रपति ट्रंप ने इस लॉयड ऑस्टिन के इस दावे को खारिज किया।