ब्रिटिश प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन
- फोटो : ANI
ब्रिटेन की संसद को एक महीने तक निलंबित रखने के लिए ब्रिटिश प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन का आदेश सोमवार देर रात से प्रभावी हो जाएगा। जॉनसन के प्रवक्ता ने यह जानकारी दी। सांसदों को जॉनसन की ब्रेक्जिट रणनीति में अड़ंगा लगाने से रोकने की कोशिश के चलते ये कदम उठाया गया है।
प्रवक्ता ने निलंबन के लिए संसदीय शब्दावली का उपयोग करते बताया, आज का कामकाज समाप्त होने के बाद संसद का सत्रावसान हो जाएगा। उन्होंने कहा कि अगले महीने समय पूर्व चुनाव आयोजित करने को लेकर सरकार की अगुवाई में मतदान के नतीजों के बावजूद यह होगा।