फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्पेन में हवा में लटकी लोगों की जान, विमान के वायुमंडलीय विक्षोभ की चपेट में आने से 14 यात्री घायल

Thu, 22 Aug 2019 12:10 PM IST
Trainee Trainee वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
इवेलोप एयरलाइन - फोटो : Social Media
विज्ञापन

स्पेन के चार्टर एयरलाइन इवेलोप के एक विमान के वायुमंडलीय विक्षोभ की जद में आने से 14 यात्री घायल हो गए। विमान में बैठे यात्रियों की जान उस समय खतरे में पड़ गई जब मॉरिशस से मैड्रिड आ रहा विमान वायुमंडलीय विक्षोभ की चपेट में आ गया। इसके प्रभाव से विमान 100 मीटर तक नीचे आ गया और हिलने लगा। इस घटना की जानकारी कंपनी ने बुधवार को दी। 

विज्ञापन


इवेलोप ने एक बयान में बताया कि एयरबस 330 मैड्रिड हवाईअड्डे पर मंगलवार रात सुरक्षित उतर गया। उड़ान के दौरान 15 सेकेंड तक वायुमंडलीय विक्षोभ की वजह से विमान 100 मीटर तक नीचे आ गया था।

इवेलोप के एक प्रवक्ता ने बताया कि 14 लोगों को मामूली चोटें आईं और उन्हें इलाज के लिए एक स्थानीय अस्पताल ले जाया गया। इन यात्रियों को उसी दिन अस्पताल से छुट्टी भी दे दी गई। घायलों में से तीन व्यक्ति परिचालन दल के सदस्य थे।
विज्ञापन


वहीं एक महिला यात्री ने रेडियो कार्डेना सेर को बताया कि विमान में उन्होंने यात्रियों को अपनी सीट से गिरते और उनका सिर विमान की छत से टकराते देखा।

एयरलाइन ने बताया कि साफ आसमान में वायु विक्षोभ वाले क्षेत्र में उड़ान से पहले यात्रियों को सीट बेल्ट बांधने की सलाह दी गई थी। दरअसल यह एक ऐसा विक्षोभ है जो साफ शांत आसमान में बिना बादलों के या किसी अन्य संकेत के पैदा होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें