फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gaza War: स्पेन, इटली और पुर्तगाल में फलस्तीन के लिए बढ़ा समर्थन, इस्राइल के खिलाफ व्यापक प्रदर्शनों की तैयारी

Sat, 04 Oct 2025 04:47 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बार्सिलोना/दीर-अल-बलाह

सार

Gaza War: स्पेन, इटली और पुर्तगाल में इस्राइल के खिलाफ व्यापक विरोध प्रदर्शनों की तैयारी चल रही है। बार्सिलोना से मानवीय मदद लेकर निकले जहाज को रोके जाने इन देशों में आक्रोश बढ़ा है। गाजा में तबाही और जनसंहार के आरोपों के कारण इस्राइल पर लगातार दबाव बढ़ रहा है। 
 
विज्ञापन
गाजा में तबाही का मंजर। - फोटो : यूनिसेफ
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

स्पेन, इटली और पुर्तगाल ने शनिवार को गाजा में इजराइल के युद्ध के खिलाफ बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शनों की तैयारी शुरू कर दी है। स्पेन के मैड्रिड और बार्सिलोना में कई हफ्तों से विरोध प्रदर्शन का आह्वान किया जा रहा है, जतबिक रोम और लिस्बन में भी प्रदर्शन का आह्वान किया गया है। यह घटनाक्रम ऐसे समय में सामने आया है, जब इस्राइल ने बार्सिलोना से निकलने वाले एक जहाज को रोका, जो मानवीय मदद लेकर जा रहा था। यह जहाज फलस्तीनी क्षेत्र की नाकेबंदी को तोड़ने की कोशिश कर रहा था। 
विज्ञापन


गाजा के लिए स्पेन में बढ़ रहा समर्थन
इटली में शुक्रवार को रैली आयोजित की गई,  जिसमें 20 लाख से ज्यादा लोग शामिल हुए। गाजा के निवासियों के समर्थन में देशव्यापी एक दिवसीय हड़ताल रही। हाल के हफ्तों में स्पेन में फलस्तीनियों के लिए समर्थन बढ़ा है, जबकि स्पेन की सरकार बेंजामिन नेतन्याहू की दक्षिणपंथी सरकार के खिलाफ कूटनीतिक प्रयासों को तेज कर रही है। पिछले महीने स्पेन में आयोजित वेल्टा साइकिल प्रतियोगिता में इस्राइली की टीम की मौजूदगी के खिलाफ प्रदर्शन हुए। स्पेन के प्रधानमंत्री पेद्रो सांचेज ने गाजा में हुई तबाही को जनसंहार बताया और सभी इस्राइली टीमों पर अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों में प्रतिबंध लगाने की मांग की। 

ये भी पढ़ें: नीरव मोदी को सता रहा भारत प्रत्यर्पण के बाद यातनाओं का डर, कोर्ट में याचिका दाखिल कर लगाई यह गुहार
विज्ञापन


युद्ध में मारे जा चुके 67 हजार फलस्तीनी
सात अक्तूबर को हमास ने दक्षिण इस्राइल पर हमले किए थे। जिसमें 1,200 लोग मारे गए और ढाई सौ से अधिक लोगों को बंधक बना लिया गया। इसके बाद इस्राइल ने जवाबी सैन्य कार्रवाई शुरू की। हमास नियंत्रित गाजा के स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, तबसे अब तक गाजा में 67 हजार से ज्यादा लोग मारे जा चुके हैं और करीब 1,70,000 घायल हुए हैं। संयुक्त राष्ट्र की एजेंसियां और कई स्वंतत्र विशेषज्ञ इन आंकड़ों को सबसे विश्वसनीय अनुमान मानते हैं। 

हमास ने ट्रंप के प्रस्ताव के कुछ हिस्सों को स्वीकारा
दक्षिण यूरोप में विरोध प्रदर्शनों का आह्वान ऐसे समय में किया जा रहा है, जब हमास ने कहा कि उसने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की युद्ध खत्म करने की योजना के कुछ हिस्सों को स्वीकार कर लिया है। यह युद्ध करीब दो साल से जारी है। युद्ध के कारण गाजा में भुखमरी की स्थिति है और इस्राइल पर जनसंहार के आरोप लगाए जा रहे हैं। बार्सिलोना में विरोध प्रदर्शन दोपहर 12 बजे (स्थानीय समयानुसार) पर शुरू होंगे। जबिक मैड्रिड में शाम को प्रदर्शन होंगे।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: ईरान ने दी छह कैदियों को फांसी; इस्राइल के लिए हमले का आरोप, मानवाधिकार समूहों ने जताई चिंता

तीन दिन में इस्राइल के बंदियों को रिहा करेगा हमास
हमास ने कहा है कि वह ट्रंप की शांति योजना के अनुसार गाजा में रखे गए सभी इस्राइली बंदियों और मृतकों के शव लौटाने को तैयार है। योजना के तहत, हमास तीन दिनों के अंदर बाकी 48 बंदियों को रिहा करेगा। इन 48 में से लगभग 20 बंदी जीवित माने जा रहे हैं। इसके अलावा हमास सत्ता छोड़ने और हथियार छोड़ने को भी तैयार है। हमास ने अपने जवाब में कहा कि वह बंदियों को छोड़ने और सत्ता छोड़ने के लिए तैयार है, लेकिन हथियार छोड़ने का कोई जिक्र नहीं किया और कहा कि अभी और बातचीत बाकी है। इस्राइल ने शनिवार को कहा कि वह ट्रंप की योजना के पहले चरण को लागू करने की तैयारी शुरू करेगा और बंदियों को रिहा करने की प्रक्रिया शुरू करेगा। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें