फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खतरनाक पेगासस स्पाइवेयर: साल 2021 में स्पेन के प्रधानमंत्री, रक्षा मंत्री के मोबाइल फोन पर भी किया था हमला

Mon, 02 May 2022 02:15 PM IST
संजीव कुमार झा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मैड्रिड

सार

पेगासस एक स्पाइवेयर है, जो मोबाइल फोन में घुसपैठ कर पूरा नियंत्रण कर लेता है। इससे सऊदी अरब, पोलैंड, मैक्सिका, संयुक्त अरब अमीरात और भारत जैसे कई देशों में मानवाधिकार कार्यकर्ताओं, पत्रकारों और राजनेताओं की जासूसी के आरोप लग चुके हैं।
विज्ञापन
स्पेन के प्रधानमंत्री पेड्रो सांचेज (बाएं) साथ में उनकी पत्नी(दाएं) - फोटो : Social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पेगासस स्पाइवेयर से जासूसी का मामला भारत के बाद अब स्पेन में भी पहुंच गया है। स्पेन के अधिकारियों ने सोमवार को बताया कि प्रधानमंत्री और रक्षा मंत्री के मोबाइल फोन को साल 2021 में इस खतरनाक स्पाइवेयर से निशाना बनाया गया था। 

विज्ञापन


प्रधानमंत्री के सेलफोन पर दो बार हो चुका हमला
राष्ट्रपति कार्यालय की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि मई 2021 में दो बार प्रधानमंत्री पेड्रो सांचेज का मोबाइल फोन हैक हुआ था। रक्षा मंत्री मार्गरीटा रॉबल्स के फोन को अप्रैल 2021 में एक बार निशाना बनाया गया था। उन्होंने कहा कि इन कृत्यों से महत्वपूर्ण डेटा प्राप्त किया जा रहा है। उल्लंघनों का विवरण देने वाली रिपोर्ट को आगे की जांच के लिए स्पेन के राष्ट्रीय न्यायालय को स्थानांतरित कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें