फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्पेन में भूस्खलन के कारण ट्रेन का डिब्बा पटरी से उतरा, एक की मौत, 44 घायल

Tue, 20 Nov 2018 07:21 PM IST
भाषा, बर्सिलोना
विज्ञापन
ट्रेन पटरी से उतरी
विज्ञापन
स्पेन में भारी बारिश के कारण भूस्खलन होने से मंगलवार को बर्सिलोना के निकट एक ट्रेन के पटरी से उतर जाने से एक व्यक्ति की मौत हो गई और 44 लोग घायल हो गए। घायलों में तीन लोगों की स्थिति गंभीर है। 
विज्ञापन


आपात सेवा ने ट्विटर पर कहा कि सुबह सवा छह बजे (स्थानीय समयानुसार) बर्सिलोना से 35 किलोमीटर उत्तर-पूर्व में वकारिसेस शहर के पास ट्रेन के छह डिब्बों में से दो डिब्बे पटरी से उतर गए।

इसमें 131 लोग सवार थे। घटना में 41 लोगों को हल्की चोटें आयीं जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए और एक व्यक्ति की मौत हो गयी। स्पेन के टेलीविजन पर प्रसारित तस्वीरों में दिखा है कि बचावकर्मी लोगों को निकाल रहे थे।
विज्ञापन


ट्रेन संचालक आदिफ ने एक बयान में कहा कि क्षेत्र में पिछले कुछ दिनों से भारी बारिश के कारण भूस्खलन से मनरेसा और बर्सिलोना के बीच गुजरने वाली ट्रेन के डिब्बे पटरी से उतर गए।

परिवहन मंत्री जोस लुइस अबालोस ने न्यूज रेडियो केडेना से कहा कि चट्टानों को खिसकने से रोकने के लिए जाली लगायी गयी है इसके बावजूद भूस्खलन हुआ। उन्होंने कहा कि उनका मंत्रालय घटना के कारणों की जांच करेगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें