फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Spacex: अंतत: पांचवीं बार में कामयाब हुआ स्पेसशिप मिशन, स्पेसएक्स ने सफलतापूर्व लॉन्च किया स्टारशिप रॉकेट

Mon, 14 Oct 2024 06:05 AM IST
दीपक कुमार शर्मा एजेंसी, चिका (अमेरिका)

सार

स्पेसएक्स ने यह ऐसा स्पेशशिप बनाया है, जिसका बार-बार इस्तेमाल किया जा सकता है। इसका अर्थ है अंतरिक्ष में जाने के बाद अंतरिक्षयान धरती पर दोबारा सकुशल लौट सकेगा।
विज्ञापन
टेक्सास के बोका चिका से उड़ान भरता स्टारशिप रॉकेट। सफल लॉन्चिंग का जश्न मनाते दर्शक। - फोटो : अमर उजाला/एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

स्पेसएक्स ने रविवार को अपनी अब तक की सबसे साहसिक परीक्षण उड़ान पर अपना विशाल स्टारशिप रॉकेट सफलतापूर्वक लॉन्च किया। इसका बूस्टर सुरक्षित लौट आया और उसने अपनी मैकेनिकल भुजाओं से पैड को पकड़ लिया।

विज्ञापन


इसी के साथ दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति एलन मस्क ने इतिहास रच दिया है। यह स्टारशिप का 5वां उड़ान परीक्षण था। स्टारशिप सुबह टेक्सास के बोका चिका से लॉन्च किया गया। स्टारशिप स्पेसक्राफ्ट व सुपर हैवी रॉकेट को संयुक्त रूप से ‘स्टारशिप’ कहा जाता है। स्टारशिप में 6 रैप्टर इंजन लगे हैं, जबकि सुपर हैवी में 33 रैप्टर इंजन हैं।

बार-बार हो सकता है इस्तेमाल
स्पेसएक्स ने यह ऐसा स्पेशशिप बनाया है, जिसका बार-बार इस्तेमाल किया जा सकता है। इसका अर्थ है अंतरिक्ष में जाने के बाद अंतरिक्षयान धरती पर दोबारा सकुशल लौट सकेगा।
विज्ञापन


सात मिनट बाद वापस लौटा बूस्टर
इसके पहले लॉन्च चार स्टारशिप उड़ान भरने के तुरंत बाद समुद्र में गिर गए थे। इस बार स्पेसएक्स के सीईओ एलन मस्क की बड़ी चुनौती थी। कंपनी पहले चरण के बूस्टर को उस पैड पर वापस ले आई जहां से उसने 7 मिनट पूर्व उड़ान भरी थी। बूस्टर ने वापस आकर 71 मीटर ऊंचे लॉन्च टावर को सफलतापूर्वक पकड़ लिया।
विज्ञापन


120 मीटर ऊंचाई है स्टारशिप की
27 हजार किमी/घंटे रफ्तार। चांद व मंगल पर इंसानों को भेजना है इसका उद्देश्य

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें