फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Spacex-NASA ISS Mission: सुनीता विलियम्स- बुच विल्मोर धरती पर नौ महीने बाद लौटेंगे, अमेरिकी अंतरिक्ष यान रवाना

Sat, 15 Mar 2025 06:48 AM IST
ज्योति भास्कर वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला

सार

अरबपति कारोबारी एलन मस्क की कंपनी- स्पेसएक्स और अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर को अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) से वापस धरती पर लाने के लिए मिशन शुरू कर दिया है। सुनीता और बुच पिछले नौ महीनों से अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर फंसे हैं। अंतरिक्ष यात्रियों की वापसी पर नासा ने बयान भी जारी किया है।
विज्ञापन
ISS पर फंसे अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर। - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय मूल की अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स के धरती पर सुरक्षित वापस लौटने की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। उनके साथ बुच विल्मोर भी धरती पर नौ महीने बाद लौटेंगे। दोनों को लाने के लिए अमेरिकी अंतरिक्ष यान आज तड़के (भारतीय समयानुसार) रवाना हो गया है। इससे पहले एक बयान में अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने कहा है कि दोनों अंतरिक्ष यात्री 19 मार्च से पहले अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन से रवाना हो जाएंगे। नासा-स्पेसएक्स क्रू-10 को अमेरिकी समयानुसार 14 मार्च की शाम 7.03 बजे से लॉन्च किया गया। सफल प्रक्षेपण के बाद सुनीता विलियम्स और विल्मोर की धरती पर वापसी की उम्मीदें बढ़ गई हैं।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Russia-Ukraine Ceasefire: पुतिन से बातचीत के बाद बोले ट्रंप- मैंने यूक्रेनी नागरिकों की जान बचाने की अपील की

गुरुवार को तकनीकी खराबी के कारण टल गया था प्रक्षेपण
गौरतलब है कि अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स की अंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन (आईएसएस) से वापसी गुरुवार को टल गई थी। नासा के कैनेडी स्पेस सेंटर से लॉन्च होने से करीब एक घंटे पहले क्रू-10 मिशन को एक बार फिर टाल दिया गया था। बताया गया कि स्पेसएक्स के फैल्कन 9 रॉकेट में ग्राउंड सपोर्ट क्लैंप आर्म के साथ हाइड्रॉलिक सिस्टम समस्या के कारण लॉन्चिंग को रद्द कर दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- US: महमूद खलील को एक्टर डेबरा विंगर का साथ, तत्काल रिहाई की मांग, ट्रंप टावर में घुसे यहूदियों पर होगी सख्ती

सुनीता विलियम्स को किस मिशन पर भेजा गया था?

5 जून 2024 को नासा का बोइंग क्रू फ्लाइट टेस्ट मिशन लॉन्च किया गया था। इस मिशन के तहत नासा ने अपने दो अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स और बैरी बुच विल्मोर को आठ दिन की यात्रा पर भेजा। दोनों को स्टारलाइनर अंतरिक्ष यान के जरिए मिशन पर भेजा गया था। यह अंतरिक्ष यात्रियों के साथ अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) के लिए स्टारलाइनर अंतरिक्ष यान की पहली उड़ान थी। जिस मिशन पर सुनीता और बैरी हैं वो नासा के व्यावसायिक क्रू कार्यक्रम का हिस्सा है। दरअसल, नासा का लक्ष्य है कि वह अमेरिका के निजी उद्योग के साथ साझेदारी में अमेरिका से अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन तक सुरक्षित, विश्वसनीय और कम लागत के मानव मिशन भेजे। इसी उद्देश्य से यह टेस्ट मिशन लॉन्च किया गया था।

संबंधित वीडियो-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें