फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हवा में टला बड़ा विमान हादसा: टेकऑफ के तुरंत बाद जमीन पर गिरने लगी साउथवेस्ट की फ्लाइट, दो क्रू मेंबर घायल

Sat, 26 Jul 2025 06:24 AM IST
शुभम कुमार वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लास वेगास

सार

अमेरिका में साउथवेस्ट एयरलाइंस की फ्लाइट नंबर 1496 एक बड़े हादसे से बाल-बाल बची। कैलिफोर्निया के बरबैंक एयरपोर्ट से लास वेगास जा रही इस फ्लाइट को टेकऑफ के कुछ ही मिनट बाद हवा में सामने आ रहे विमान से टकराने की चेतावनी मिली। पायलट ने तेजी से ऊंचाई बदलकर हादसा टाल दिया। इस दौरान विमान में तेज झटका लगा, जिससे दो फ्लाइट अटेंडेंट घायल हो गए।

विज्ञापन
विमान - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिका में शुक्रवार को एक बड़ा हवाई हादसा टल गया, जब साउथवेस्ट एयरलाइंस की एक फ्लाइट टेकऑफ के कुछ ही मिनट बाद अचानक हवा में नीचे गिरने लगी। फ्लाइट नंबर 1496 कैलिफोर्निया के हॉलीवुड बरबैंक एयरपोर्ट से लास वेगास जा रही थी। इस घटना में दो फ्लाइट अटेंडेंट घायल हो गए हैं और उन्हें इलाज के लिए भेजा गया है। फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन (एफएए) के अनुसार, विमान को हवा में एक अन्य विमान के नजदीक आने की चेतावनी मिली थी।

विज्ञापन


एफएए ने बताया कि विमान को टक्कर से बचाने के लिए पायलट को पहले विमान को ऊंचाई पर ले जाना पड़ा और फिर अचानक नीचे लाना पड़ा ताकि टक्कर टाली जा सके। एयरलाइन ने बताया कि क्रू को दो बार अलर्ट मिला और उन्होंने तुरंत कार्रवाई करते हुए ऊंचाई में बदलाव किया। इस दौरान प्लेन में तेज झटका लगा और फ्लाइट अटेंडेंट चोटिल हो गए।

विमान में सवाल कॉमेडियन जिमी डोर ने साझा किया अनुभव
इस घटना के बाद सोशल मीडिया पर लोगों की तरह-तरह की प्रतिकियाएं सामने आने लगी। इसी में एक फ्लाइट में सवार कॉमेडियन जिमी डोर ने अपना डरावना अनुभव सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर साझा किया। उन्होंने बताया कि टेकऑफ के कुछ ही देर बाद विमान को टक्कर से बचाने के लिए पायलट को अचानक नीचे की ओर तेजी से लाना पड़ा। उन्होंने कहा कि पायलट ने हमें सूचना दी कि विमान की टक्कर होने की चेतावनी दी गई है और सामने से आ रहे एक विमान से बचने के लिए ऐसा करना जरूरी था।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- Epstein Case: गिस्लेन ने 100 लोगों से जुड़े सवालों के दिए जवाब, 20 साल की सजा काट रही है एपस्टीन की पूर्व साथी

लोगों ने साझा किया डरावना अनुभव
डोर ने बताया कि विमान की नीचे आने की गति इतनी तेज थी कि वे खुद और कई यात्री सीटों से उछलकर छत से टकरा गए। एक फ्लाइट अटेंडेंट को चोट लगी और उन्हें तुरंत चिकित्सा सहायता की ज़रूरत पड़ी। वहीं कुछ यात्रियों ने यह भी बताया कि प्लेन में सवार सभी लोग डर के मारे सहम गए थे। हालांकि डरावने अनुभव के बाद फ्लाइट ने लास वेगास में सुरक्षित लैंडिंग की। एयरलाइन ने बयान जारी कर कहा कि वह एफएए के साथ मिलकर मामले की पूरी जांच कर रही है।

क्या है अब तक की जानकारी?
जानकारी के अनुसार हादसा टेकऑफ के कुछ मिनट बाद हुआ। पायलट ने टक्कर से बचने के लिए तुरंत रिएक्शन दिया। घटना में दो फ्लाइट अटेंडेंट घायल हुए। फ्लाइट बाद में लास वेगास में सुरक्षित उतरी। हालांकि मामले में एफएए ने जांच शुरू कर दी है।  

विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- US Citizenship: अमेरिकी कोर्ट से ट्रंप को फिर बड़ा झटका, जन्मसिद्ध नागरिकता को खत्म करने की कोशिश पर लगी रोक

हवाई सुरक्षा पर उठे सवाल
गौरतलब है कि यह घटना ऐसे समय में हुई है जब अमेरिका में हवाई सुरक्षा को लेकर पहले से ही चिंता जताई जा रही है। इस साल जनवरी में वॉशिंगटन डीसी में हुई एक मिड-एयर टक्कर में 67 लोगों की जान चली गई थी। अब इस ताजा घटना ने एक बार फिर एयर ट्रैफिक मैनेजमेंट और उड़ान सुरक्षा के मानकों पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें