दक्षिण कोरिया की बाकी महिलाओं की तरह ही बाइ इयुजिओंग भी कभी बना मेकअप के घर से बाहर नहीं निकली थी। वह अपने प्राकृतिक चेहरे से नफरत करने लगी थी। बाइ को मेकअप करने में रोज दो घंटे का समय लगता था। जिसके कारण उसे सोने और खाना खाने का भी समय नहीं मिल पाता था। स्कूल जाने से पहले भी बाई की यही स्थिति थी।
केवल इतना ही नहीं पास के बाजार से घर का सामान लाने से पहले भी बाई मेकअप करना नहीं भूलती थी। बाइ का कहना है, "अगर मैं बिना मेकअप के बाहर निकलती तो मुझे अपने अंदर आत्मविश्वास की कमी लगती थी। कोई मेरी ओर देखता तो मुझे शर्मिंदगी महसूस होती। मैं अपने असली चेहरे से नफरत करने लगती।" बता दें बाई की उम्र अभी महज 21 साल है। वह अगर एक घंटे के लिए भी घर से बाहर जाती तो मेकअप करना नहीं भूलती थी।