फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

North Korea: रूस-यूक्रेन युद्ध में कूदा तानाशाह किम जोंग, रूस की मदद के लिए भेज रहा उत्तर कोरियाई सैनिक

Fri, 18 Oct 2024 03:40 PM IST
पवन पांडेय वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला

सार

रूस और यूक्रेन के बीच जारी संघर्ष को दो साल से ज्यादा वक्त हो चुका है। वहीं इसे लेकर दक्षिण कोरियाई जासूसों का कहना है कि उत्तर कोरिया यूक्रेन के खिलाफ रूस के युद्ध में सहायता के लिए सेना भेज रहा है।
विज्ञापन
किम जोंग उन, उत्तर कोरियाई तानाशाह - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रूस और यूक्रेन के बीच जारी संघर्ष को दो साल से ज्यादा वक्त हो चुका है। वहीं इसे लेकर दक्षिण कोरियाई जासूसों का कहना है कि उत्तर कोरिया यूक्रेन के खिलाफ रूस के युद्ध में सहायता के लिए सेना भेज रहा है। इसके साथ ही रूस और यूक्रेन के बीच जारी संघर्ष को और विध्वंसक होने की संभावना बढ़ गई है। बता दें कि कुछ महीने पहले ही रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने उत्तर कोरिया का दौरा किया था और उत्तर कोरियाई तानाशाह के साथ बैठक भी की थी।

विज्ञापन


उत्तर कोरिया ने कितनी भेजी सैन्य सहायता?
दक्षिण कोरियाई जासूसों के अनुसार यूक्रेन से जंग में रूस की मदद के लिए उत्तर कोरिया की तरफ से 12,000 सैनिक भेजे गए हैं। दक्षिण कोरिया की योनहाप न्यूज एजेंसी ने राष्ट्रीय खुफिया सेवा (एनआईएस) के हवाले से बताया कि उत्तर कोरियाई सैनिक रूस की सहायता के लिए पहले ही रवाना हो चुके हैं।

24 साल बाद उत्तर कोरिया पहुंचे थे व्लादिमीर पुतिन
इससे पहले जून के महीने में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुति ने 24 साल बाद उत्तर कोरिया का दौरा किया था। जहां प्योंगयांग के हवाई अड्डे पर उत्तर कोरियाई नेता किम-जोंग-उन ने व्लादिमीर पुतिन का स्वागत किया था। इस दौरान उत्तर कोरिया ने यूक्रेन में उनकी सैन्य कार्रवाइयों के लिए देश के दृढ़ समर्थन की सराहना की थी। वहीं पुतिन के उत्तर कोरियाई दौरे को लेकर उत्तर कोरिया की राजधानी प्योंगयांग में सड़कों को पुतिन और रूसी झंडों के चित्रों से सजाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन



संबंधित वीडियो

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें