फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: दक्षिण कोरियाई राष्ट्रपति ने व्हाइट हाउस में गाना गाकर सबको चौंकाया, बाइडन की प्रतिक्रिया वायरल

Thu, 27 Apr 2023 12:03 PM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन

सार

व्हाइट हाउस में एक रात्रिभोज रखा गया था। यहां खाना खाने के बाद दक्षिण कोरियाई राष्ट्रपति ने अचानक से माइक ले लिया और एक अंग्रेजी गाना गाने लगे।
विज्ञापन
दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति यून सुक-योल - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति यून सुक-योल आजकल अमेरिका आए हुए हैं। इस दौरान बुधवार को जहां वह उत्तर कोरिया पर आक्रामक दिखे वहीं रात में एक अलग अंदाज में नजर आए। उनके इस अंदाज को देखकर अमेरिकी राष्ट्रपति भी हैरान रह गए।

विज्ञापन

 

यून के लिए व्हाइट हाउस में एक रात्रिभोज रखा गया था। यहां खाना खाने के बाद दक्षिण कोरियाई राष्ट्रपति ने अचानक से माइक ले लिया और एक अंग्रेजी गाना गाने लगे। इससे अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन चकित रह गए। 
 


 

दरअसल, जो बाइडन, उनकी पत्नी जिल बाइडन ने राष्ट्रपति यून  और उनकी पत्नी किम केओन के लिए रात्रि भोज के साथ ही शाम का मजा लेने के लिए संगीतकारों को बुलाया था। जब सभी लोग डाइनिंग रूम में पहुंचे, जहां ब्रॉडवे सितारों नॉर्म लुईस, ली सालॉन्गा और जेसिका वोस्क गाने गा रहीं थीं। तभी दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति यून सुक-योल ने माइक ले लिया और अमेरिकन पाई का गाना गाने लगे।

 

यून के गाना गाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें