फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

South Korea: दक्षिण कोरियाई राष्ट्रपति ने वापस लिया मार्शल लॉ, नेशनल असेंबली में उठी थी आपातकाल हटाने की मांग

Wed, 04 Dec 2024 04:28 AM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सियोल

सार

राष्ट्र के नाम विशेष संबोधन मे राष्ट्रपति यून सुक-योल ने कहा अभी कुछ समय पहले ही, नेशनल असेंबली से आपातकाल हटाने की मांग की गई थी और हमने मार्शल लॉ ऑपरेशन के लिए तैनात सेना को वापस बुला लिया है।
विज्ञापन
यून सुक-योल - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति यून सुक-योल ने मार्शल लॉ की घोषणा करने के छह घंटे के अंदर ही इसे वापस लेने का फैसला किया।  इस फैसले को लेकर राष्ट्रपति यूं सुक येओल ने कहा कि वे इसे वापस ले लेंगे।  बता दें कि दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति  सुक-योल ने मंगलवार रात एक चौंकाने वाली घोषणा की थी, जिसमें देश में राष्ट्रीय आपातकाल और मार्शल लॉ की घोषणा की गई थी। 
विज्ञापन




राष्ट्रपति यून सुक-योलका संबोधन
राष्ट्र के नाम विशेष संबोधन में राष्ट्रपति यून सुक-योल ने कहा अभी कुछ समय पहले ही, नेशनल असेंबली से आपातकाल हटाने की मांग की गई थी और हमने मार्शल लॉ ऑपरेशन के लिए तैनात सेना को वापस बुला लिया है। उन्होंने कहा कि हम नेशनल असेंबली के अनुरोध को स्वीकार करेंगे और कैबिनेट मीटिंग के ज़रिए मार्शल लॉ हटाएंगे।

राष्ट्रपति के फैसले के खिलाफ सांसदों ने किया था मतदान
बता दें कि राष्ट्रपति यून सुक-योल के एलान के बाद दक्षिण कोरियाई सांसदों ने मार्शल लॉ का जबरदस्त विरोध किया था। उन्होंने राष्ट्रपति के फैसले की निंदा करने के लिए नेशनल असेंबली के मध्यरात्रि सत्र में मार्शल लॉ लागू करने के ख़िलाफ़ सर्वसम्मति से मतदान किया था। इसके बाद राष्ट्रपति ने वोट का सम्मान करने पर सहमति जताई, जैसा कि सेना प्रमुख ने किया। 
विज्ञापन


सांसदों के विरोध को देखते हुए राष्ट्रपति द्वारा आदेश वापस लेने और राष्ट्र को संबोधित करने के तुरंत बाद, दक्षिण कोरियाई कैबिनेट ने आधिकारिक तौर पर इतिहास के सबसे छोटे मार्शल लॉ में से एक को हटाने के प्रस्ताव को मंजूरी देने के लिए स्थानीय समय अनुसार सुबह 5 बजे बैठक बुलाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें