फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Namibia: नामीबिया की पहली महिला राष्ट्रपति बनी नेटुम्बो नंदी-नदैतवाह, 57% वोट से दर्ज की जीत

Wed, 04 Dec 2024 03:30 AM IST
शुभम कुमार वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला,विंडहॉक

सार

1960 के दशक में SWAPO पार्टी ज्वाइन करने वाली नंदी-नदैतवाह नामीबिया की पहली महिला राष्ट्रपति बनीं है। उन्होंने 57% वोटों के साथ जीत दर्ज की है। 

 

विज्ञापन
नंदी-नदैतवाह - फोटो : ani
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नामीबिया की नई और पहली महिला राष्ट्रपति नेटुम्बो नंदी-नदैतवाह बनी है। चुनाव आयोग द्वारा मंगलवार को जारी किए गए आधिकारिक परिणाम के अनुसार 72 वर्षीय नंदी-नदैतवा ने 57 प्रतिशत वोटों के साथ जीत हासिल की। नंदी की ये जीत उस चुनावी दावों के विपरित है जिसमें ये कहा जा रहा था कि उन्हें दूसरे चरण के लिए जाना पड़ सकता है।

विज्ञापन


बता दें कि राष्ट्रपति के रूप में निर्वाचित होने के बाद नंदी-नदैतवा ने कहा कि नामीबियाई राष्ट्र ने शांति और स्थिरता के लिए मतदान किया है।

विपक्षी दलों ने जीत को किया अस्वीकार
चुनाव में कुछ तकनीकी समस्याओं, जैसे मतपत्रों की कमी और अन्य मुद्दों के कारण विपक्षी दलों ने परिणामों को अस्वीकार कर दिया है। इसके कारण चुनाव अधिकारियों ने मतदान को शनिवार तक बढ़ा दिया। मतदान के लिए लंबी कतारों के कारण कुछ मतदाताओं को 12 घंटे तक इंतजार करना पड़ा, जिसके बाद उन्होंने पहले दिन ही मतदान छोड़ दिया। इस मामले में विपक्षी दलों का कहना है कि मतदान का विस्तार अवैध था और वहीं उन्होंने परिणामों को अदालत में चुनौती देने का वादा किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें