फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

South Korea: यून सुक येओल ने छोड़ा राष्ट्रपति निवास, निजी घर के लिए रवाना होते हुए समर्थकों को लगाया गले

Fri, 11 Apr 2025 03:04 PM IST
दीपक कुमार शर्मा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, सियोल

सार

दक्षिण कोरिया के अपदस्थ राष्ट्रपति यून सुक येओल ने राष्ट्रपति आवास खाली कर दिया। वह अपने निजी आवास जाते समय अपने समर्थकों से गले और उनसे हाथ मिलाया। राष्ट्रपति आवास खाली करते समय यून के साथ उनकी पत्नी, 11 कुत्ते और बिल्लियां थीं। 
विज्ञापन
यून सुक योल, पूर्व दक्षिण कोरियाई राष्ट्रपति - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दक्षिण कोरिया के अपदस्थ राष्ट्रपति यून सुक येओल ने शुक्रवार को राष्ट्रपति निवास छोड़ दिया। वह अपनी पत्नी किम कीन ही, 11 कुत्तों और बिल्लियों के साथ समृद्ध दक्षिणी सियोल स्थित अपने निजी निवास लौट गए। वह राष्ट्रपति निवास से काली वैन में सवार होकर निकले। जैसे ही वैन गेट पर पहुंची, उनके समर्थकों ने उन्हें घेर लिया। इस दौरान यून ने मुस्कुराते हुए समर्थकों की ओर हाथ हिलाया, हाथ मिलाया और गले मिले। फिर गाड़ी में सवार होकर वहां से निकल गए।

विज्ञापन


यून सुक येओल के आगमन से पहले, उनके दर्जनों समर्थक और आलोचक भारी पुलिस बल की मौजूदगी में उनके निजी आवास के पास एकत्र हुए। यून के समर्थकों के हाथों में 'महामहिम यून, हम आपकी भावना के साथ आगे बढ़ेंगे' के नारे लिखे बैनर थे, जबकि उनके आलोचकों के हाथ में 'यून सुक योल को मृत्युदंड दो!' के नारे लिखे बैनर थे। 

जनवरी में कानून प्रवर्तन एजेंसियों ने यून को हिरासत में लिया
बता दें कि एक सप्ताह पहले सांविधानिक न्यायालय ने दिसंबर में मार्शल लॉ लागू करने के कारण यून सुक को राष्ट्रपति पद से हटा दिया था। जनवरी में हन्नाम-डोंग जिले में स्थित राष्ट्रपति परिसर को कानून प्रवर्तन एजेंसियों ने घेर लिया था और यून को हिरासत में लिया था। विद्रोह के आरोपों में आपराधिक मुकदमे का सामना कर रहे यून सुक की सियोल की अदालत ने गिरफ्तारी रद्द कर दी थी, जिसके बाद मार्च में उन्हें हिरासत से रिहा कर दिया गया था। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: South Korea: विपक्षी नेता म्यांग ने दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति चुनाव में ठोका दावा, जनता से किया यह बड़ा वादा

यून ने तीन दिसंबर की देर रात मार्शल लॉ की घोषणा की
यून सुक येओल ने 2022 के चुनाव में मामलू अंतर से जीत हासिल की थी। राष्ट्रपति बनने के बाद उन्होंने तीन दिसंबर को देर रात मार्शल लॉ की घोषणा की। इस दौरान उन्होंने राज्य विरोधी उदारवादियों को खत्म करने की कसम खाई और उन पर अपने एजेंडे को बाधित करने के लिए अपने विधायी बहुमत का दुरुपयोग करने का आरोप लगाया। 

विधायी गतिविधियों को निलंबित करने की भी घोषणा की
इस दौरान यून सुक ने विधायी गतिविधियों को निलंबित करने की भी घोषणा की। यून ने नेशलन असेंबली को घेरने के लिए सैकड़ों सैनिकों को भेजा, लेकिन सांसद कोरम बनाने में कामयाब रहे। मार्शल लॉ लागू होने के कुछ ही घंटों बाद यून को हटाने के लिए मतदान किया। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: South Korea: दक्षिण कोरिया में राष्ट्रपति चुनाव का एलान, महाभियोग के जरिए येओल को पद से हटाए जाने के बाद फैसला

14 दिसंबर को यून पर लगाया गया महाभियोग
14 दिसंबर को असेंबली ने यून पर महाभियोग लगाया और उनकी शक्तियों को निलंबित कर दिया। सांविधानिक न्यायालय ने महाभियोग को बरकरार रखा। एक सप्ताह पहले सांविधानिक न्यायालय ने औपचारिक रूप से यून को राष्ट्रपति पद से हटा दिया। इसके बाद सरकार ने तीन जून को राष्ट्रपति चुनाव की घोषणा की। 

संबंधित वीडियो

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें