फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

South Korea Plane Crashes: दक्षिण कोरियाई नौसेना का गश्ती विमान दुर्घटनाग्रस्त; दो की मौत, दो की तलाश जारी

Thu, 29 May 2025 11:54 AM IST
अभिषेक दीक्षित वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, सियोल

सार

दक्षिण कोरिया में प्रशिक्षण उड़ान के दौरान चार चालक दल के सदस्यों के साथ नौसेना का एक विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में कम से कम दो लोगों की मौत हो गई है। आपातकालीन कर्मचारी अन्य की तलाश में लगे हैं। उनका बचना भी मुश्किल बताया जा रहा है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दक्षिण कोरियाई नौसेना का एक विमान गुरुवार को प्रशिक्षण उड़ान के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। विमान पर  चार लोग सवार थे। सभी लोगों की मौत की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, नौसेना ने कहा कि अभी यह पता नहीं चल पाया है कि इसमें कोई हताहत हुआ है या नहीं।

विज्ञापन


नौसेना ने एक बयान में कहा कि पी-3 गश्ती विमान दोपहर 1.43 बजे दक्षिण-पूर्वी शहर पोहांग में अपने बेस से रवाना हुआ था, लेकिन अज्ञात कारणों से जमीन पर गिर गया। विमान में सवार चार लोग थे। उनकी तलाश जारी है। उनसे अब तक संपर्क नहीं हो पाया है। यह भी पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि विमान क्यों दुर्घटनाग्रस्त हुआ?

जमीन पर नागरिकों के हताहत होने की तत्काल कोई रिपोर्ट नहीं
नौसेना अधिकारी चो यंग-सांग ने एक टेलीविजन ब्रीफिंग में कहा कि कर्मचारियों को चालक दल के दो सदस्यों के शव मिले हैं और वे उन्हें पास के अस्पताल में ले जाने की तैयारी कर रहे हैं। कर्मचारी अन्य दो की तलाश जारी रखे हुए हैं। जमीन पर नागरिकों के हताहत होने की तत्काल कोई रिपोर्ट नहीं है। 
विज्ञापन


पी-3 की सभी उड़ानों को अस्थायी रूप से निलंबित
नौसेना ने एक बयान में कहा कि उसने दुर्घटना के कारणों की जांच के लिए एक टास्क फोर्स का गठन किया है और पी-3 की सभी उड़ानों को अस्थायी रूप से निलंबित कर दिया है। 

आग के पैमाने और नुकसान का तुरंत पता नहीं चल पाया
पोहांग में एक आपातकालीन कार्यालय ने कहा कि स्थानीय निवासियों से रिपोर्ट मिलने के बाद बचाव कर्मियों और दमकल गाड़ियों को घटनास्थल पर भेजा। बताया गया कि एक अज्ञात विमान एक अपार्टमेंट परिसर के पास एक पहाड़ी पर गिर गया और उसमें आग लग गई। आग के पैमाने और नुकसान का तुरंत पता नहीं चल पाया है।

जेजू एयर का एक यात्री विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया था
इससे पहले दिसंबर में दक्षिण कोरिया के मुआन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर जेजू एयर का एक यात्री विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया था, जिसमें सवार 181 लोगों में से दो को छोड़कर सभी की मौत हो गई। यह दक्षिण कोरिया के विमानन इतिहास की सबसे घातक दुर्घटनाओं में से एक थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें