फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

South Korea: उत्तर कोरिया ने पड़ोसी देश पर किए ड्रोन से हमले, दक्षिण कोरिया ने भी फाइटर जेट से किया पलटवार

Mon, 26 Dec 2022 03:53 PM IST
संजीव कुमार झा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, सियोल

सार

उत्तर कोरिया के ड्रोन द्वारा दक्षिण हवाई क्षेत्र का उल्लंघन करने के बाद दक्षिण कोरिया ने भी लड़ाकू विमानों से पलटवार किया। 
विज्ञापन
उत्तर कोरिया ने दक्षिण कोरिया पर किए ड्रोन से हमले - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दक्षिण कोरिया ने उत्तर कोरिया पर एक बार फिर से ड्रोन से हमले के आरोप लगाए हैं। दक्षिण कोरिया ने कहा है कि उत्तर कोरिया के ड्रोन द्वारा दक्षिण के हवाई क्षेत्र का उल्लंघन करने के बाद उसने फाइटर जेट से पलटवार किए हैं।सियोल के ज्वाइंट चीफ्स ऑफ स्टाफ ने एक बयान में कहा कि कई उत्तर कोरियाई मानव रहित हवाई वाहनों ने हमारे  ग्योंगगी प्रांत के आसपास के सीमावर्ती क्षेत्रों पर हमला किया। समाचार एजेंसी  योनहाप ने बताया कि यह घटना तब हुई जब दक्षिण कोरिया ने दोनों देशों के बीच सैन्य सीमांकन रेखा के रूप में जानी जाने वाली उत्तर कोरिया से आने वाले ड्रोन को ट्रैक किया।

विज्ञापन


समाचार एजेंसी योनहाप ने बताया कि यह घटना तब हुई जब दक्षिण कोरिया ने दोनों देशों के बीच सैन्य सीमांकन रेखा के रूप में जानी जाने वाली उत्तर कोरिया से आने वाले ड्रोन को ट्रैक किया। रक्षा मंत्रालय के एक अधिकारी ने कहा कि ड्रोन का मुकाबला करने के दौरान, एक दक्षिण कोरियाई केए-1 हल्का हमला करने वाला विमान अपने वोनजू बेस से निकलने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गया। रिपोर्ट में कहा गया है कि इसके दो पायलट दुर्घटना से पहले बच निकलने में सफल रहे थे और अब अस्पताल में हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें