फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दक्षिण कोरिया: यौन उत्पीड़न से दुखी महिला पायलट ने की खुदकुशी, वायु सेना प्रमुख ने दिया इस्तीफा

Fri, 04 Jun 2021 05:20 PM IST
सुरेंद्र जोशी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, सोल

सार

दक्षिण कोरिया में एक महिला पायलट का सहयोगी पुरुष पायलट द्वारा यौन उत्पीड़न का मामला सामने आया है। इसके बाद महिला पायलट ने खुदकुशी कर ली। इससे जनता में रोष छा गया है। 
 
विज्ञापन
दक्षिण कोरिया के वायुसेना प्रमुख ली सिओंग-योंग - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एक महिला पायलट के कथित यौन उत्पीड़न और खुदकुशी करने से दक्षिण कोरिया की जनता में रोष फैल गया है। आरोपी पुरुष पायलट को गिरफ्तार किया जा चुका है। लेकिन घटना की जिम्मेदारी लेते हुए वायु सेना प्रमुख जनरल ली सिओंग-योंग ने शुक्रवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया।

विज्ञापन


महिला पायलट के परिवार का आरोप है कि उसके एक पुरुष सहयोगी ने उसका यौन उत्पीड़न किया, जिसके बाद महिला ने आत्महत्या कर ली। राष्ट्रपति मून जे-इन के कार्यालय ने बताया कि उन्होंने वायु सेना प्रमुख जनरल योंग का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है।

वायुसेना प्रमुख ने जिम्मेदारी वश दिया इस्तीफा
इससे पहले वायु सेना प्रमुख जनरल ली सिओंग-योंग ने वक्तव्य जारी कर कहा था कि वह इस घटना को लेकर 'गहरी जिम्मेदारी' महसूस कर रहे हैं। जनरल ली ने इस्तीफा ऐसे समय में दिया है जब एक दिन पहले ही रक्षा मंत्रालय ने एक बयान में कहा था कि महिला सहयोगी का यौन उत्पीड़न करने के संदेह पर एक पुरुष पायलट को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन


पुरुष पायलट पर आरोप है कि उसने मार्च के महीने में रात्रि भोज के बाद अपने वायु सैन्य अड्डे की ओर लौटते समय कार में महिला का यौन उत्पीड़न किया था। महिला के परिवार की ओर से दायर की गयी याचिका के मुताबिक पीड़िता ने घटना के बारे में अपने वरिष्ठ सहयोगियों को बताया था, लेकिन वरिष्ठों की ओर से मामले को रफा-दफा करने की कोशिश के बाद महिला ने मई में खुदकुशी कर ली थी। अधिकारियों ने आरोपी से समझौता करने के लिए महिला पर दबाव भी बनाया था।

राष्ट्रपति मून ने दिए जांच के आदेश
इस मामले को लेकर शुक्रवार अपराह्न तक 3,40,000 से अधिक लोगों ने याचिका पर हस्ताक्षर कर वायु सेना के अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। जनता के गुस्से को देखते हुए राष्ट्रपति मून ने इस मामले की जांच के आदेश दिए हैं। गौरतलब है कि अपनी महिला कर्मचारियों की सुरक्षा करने में विफल रहने को लेकर दक्षिण कोरिया की सेना की लंबे समय से आलोचना होती रही है।

2017 में नौसेना की महिला अधिकारी ने की थी खुदकुशी
ऐसे ही एक मामले में 2017 में नौ सेना की एक महिला अधिकारी ने दुष्कर्म का शिकार होने के बाद आत्महत्या कर ली थी। इस मामले में दोषी अधिकारी को बाद में 15 साल कैद की सजा सुनाई गई थी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें