फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

South Korea Маrtial Law Row: अंतिम चरण में महाभियोग की सुनवाई; राष्ट्रपति यून मार्शल लॉ पर फैसले के बचाव में

Tue, 25 Feb 2025 11:40 PM IST
शुभम कुमार वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला,सियोल

सार

महाभियोग झेल रहे राष्ट्रपति यून सुक योल ने आज मार्शल लॉ डिक्री का बचाव किया। साथ ही अपने गवाही दर्ज कराने के दौरान उन्होंने प्रण लिया कि यदि उन्हें बहाल किया जाता है, तो वे राजनीतिक सुधारों पर जोर देंगे।
विज्ञापन
यून सुक योल, पूर्व दक्षिण कोरियाई राष् - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाभियोग झेल रहे दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति यून सुक योल मंगलवार को विपक्ष द्वारा नियंत्रित संसद के खतरे से लोगों को अवगत कराने के लिए  अपने मार्शल लॉ डिक्री का बचाव किया। साथ ही उन्होंने प्रण लिया कि यदि उन्हें बहाल किया जाता है, तो वे राजनीतिक सुधारों पर जोर देंगे।

संविधानिक न्यायालय में अपनी अंतिम गवाही देते हुए यून ने कहा कि अगर उन्हें बहाल किया गया तो वे राष्ट्रपति प्रणाली में सुधार के लिए दबाव बनाएंगे। हालांकि न्यायालय मार्च के बीच महीने तक यह फैसला करेगा कि यूं को पद से हटाया जाए या उनकी शक्तियों को बहाल किया जाए।

बता दें कि उदारवादी विपक्षी नेशनल असेंबली ने राष्ट्रपति यून पर महाभियोग लगाया था क्योंकि उन्होंने 3 दिसंबर को एक मार्शल लॉ डिक्री जारी की थी, जिसने देश में राजनीतिक अशांति पैदा की, वित्तीय बाजारों को हिला दिया और अंतरराष्ट्रीय छवि को नुकसान पहुंचाया। इसके बाद उन्हें विद्रोह के आरोपों में गिरफ्तार किया गया, जिनमें दोषी पाए जाने पर मृत्युदंड या आजीवन कारावास हो सकता है।

विज्ञापन


आरोपों से यून का इनकार
यूं ने अपने ऊपर लगे सभी आरोपों से इनकार किया। साथ ही मुख्य रूप से विपक्षी डेमोक्रेटिक पार्टी को दोषी ठहराते हुए कहा कि संसद को अपराधियों का अड्डा और राष्ट्र-विरोधी ताकतों का अड्डा है। उन्होंने कहा कि मैंने मार्शल लॉ लागू किया क्योंकि मुझे देश के सामने आ रहे गंभीर संकट को अनदेखा नहीं कर सकता था।

मार्शल लॉ लगाने के पिछे के उद्देश्य का जिक्र करते हुए यून ने कहा कि उनका उद्देश्य विधानसभा का काम रोकना नहीं था, बल्कि व्यवस्था बनाए रखना था। हालांकि कुछ सैन्य कमांडरों ने कहा कि यून ने उन्हें सांसदों को बाहर निकालने का आदेश दिया था ताकि वे उनके आदेश को पलट न सकें।

अपने गवाही में यून का संकेत
साथ ही अपने गवाही के दौरान यूृन ने यह भी कहा कि यदि वे राष्ट्रपति पद पर लौटते हैं, तो वे राजनीतिक सुधारों और संवैधानिक संशोधनों के लिए दबाव बनाएंगे। उन्होंने यह संकेत भी दिया कि वे 2027 में अपने एकल पांच वर्षीय कार्यकाल को समाप्त करने से पहले पद छोड़ सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें