फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

South Korea: पड़ोसी देश में अफसरों को फांसी पर दक्षिण कोरिया की नजर, बाढ़ से नुकसान पर किम जोंग ने दिया है दंड

सार

जुलाई के अंत में हुई एक पार्टी पोलित ब्यूरो की आपातकालीन बैठक के दौरान किम ने कहा था कि वह भारी बारिश से हुए नुकसान के लिए अधिकारियों को दंडित करेंगे। बाढ़ से हजारों लोग विस्थापित हो गए हैं।
विज्ञापन
उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सियोल में स्थानीय मीडिया ने बताया कि दक्षिण कोरिया उन रिपोर्टों पर बारीकी से नजर रख रहा है जिनमें कहा गया है कि इस साल की शुरुआत में उत्तर कोरियाई बाढ़ के चलते हुई मौतों के बाद किम जोंग-उन ने कई अफसरों को जिम्मेदार ठहराकर उन्हें मार डाला होगा। दक्षिण कोरियाई जासूसी एजेंसी नेशनल इंटेलिजेंस सर्विस ने कहा कि वह फांसी के संकेतों का पता लगाने के बाद स्थिति पर बारीकी से नजर रख रही है।

विज्ञापन


जुलाई के अंत में हुई एक पार्टी पोलित ब्यूरो की आपातकालीन बैठक के दौरान किम ने कहा था कि वह भारी बारिश से हुए नुकसान के लिए अधिकारियों को दंडित करेंगे। बाढ़ से हजारों लोग विस्थापित हो गए हैं। हालांकि उत्तर कोरियाई सरकारी मीडिया (केसीएनए) ने कहा था कि बाढ़ से हुई क्षति को लेकर कई अफसरों को बर्खास्त किया गया है। इनमें सार्वजनिक सुरक्षा मंत्री और सत्तारूढ़ पार्टी की प्रांतीय समितियों के प्रमुख भी शामिल हैं। 

चार हजार से अधिक लोगों की गई थी जान
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, विनाशकारी बाढ़ ने चागांग प्रांत के कुछ हिस्सों को तबाह कर दिया। इसमें 4000 से ज्यादा उत्तर कोरियाई लोग मारे गए थे। तानाशाह किम ने बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा किया था। इस दौरान बाढ़ की भयावहता को देखकर वह क्रोधित हो गए। उन्होंने आव न देखा ताव, तुरंत उबाढ़ में लापरवाही बरतने के आरोप में 30 अधिकारियों को फांसी की सजा दे दी।
विज्ञापन




एक ही समय में सभी को दी फांसी
दक्षिण कोरिया की मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में पार्टी के 20-30 प्रमुख व्यक्तियों को पिछले महीने के अंत में एक ही समय में फांसी दे दी गई थी। इसके अलावा चागांग प्रांत के बर्खास्त पार्टी सचिव कांग बोंग-हून को भी इस परिस्थिति के लिए गिरफ्तार किया गया। वहीं, किम जोंग उन ने अधिकारियों से उन लोगों को सख्ती से दंडित करने को कहा, जो आपदा को रोकने की अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं कर पाए हैं।

हजारों लोग हुए थे बेघर
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, नॉर्थ कोरिया की सेंट्रल न्यूज एजेंसी ने पहले खबर दी थी कि जुलाई में चागांग प्रांत में आई विनाशकारी बाढ़ के बाद किम जोंग उन ने अधिकारियों को सख्त सजा देने का आदेश दिया था। इस बाढ़ में लगभग 4000 लोगों की जान चली गई थी और 15000 से अधिक लोग बेघर हो गए थे।

अधिकारियों की पहचान उजागर नहीं
नॉर्थ कोरिया में किन अधिकारियों को फांसी दी गई, अब तक उनकी पहचान उजागर नहीं की गई है। हालांकि, रिपोर्ट में कहा गया है कि बाढ़ आपदा के दौरान एक आपातकालीन बैठक में किम जोंग उन ने जिन नेताओं को बर्खास्त किया था, उनमें 2019 से चागांग प्रांत की प्रांतीय पार्टी समिति के सचिव कांग बोंग-हून भी शामिल थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें