फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दक्षिण कोरिया: दाएगू शहर के सुपरमार्केट में छत गिरने से 38 लोग घायल, राष्ट्रपति ने दिए जांच के निर्देश

Sat, 10 Oct 2026 11:54 AM IST
अमन मौर्या वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, दक्षिण कोरिया

सार

दक्षिण कोरिया के दाएगू शहर में सुपरमार्केट की प्लास्टर छत गिरने से 38 लोग घायल हुए। 66 को सुरक्षित बाहर निकाला गया। राष्ट्रपति ली जे म्युंग ने मामले पर जांच व राहत के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
दुर्घटना। (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दक्षिण कोरिया के दाएगू शहर से एक हादसे की खबर सामने आई है। शहर के एक सुपरमार्केट की प्लास्टर वाली छत का कुछ हिस्सा गिर गया। फायर अधिकारियों के मुताबिक इस हादसे में कम से कम 38 लोगों को मामूली चोटें आईं। दाएगू फायर डिपार्टमेंट  ने घटना पर जानकारी देते हुए बताया कि छत गिरने की घटना सुबह 10:16 बजे हुई। इसके बाद 66 अन्य लोगों को इमारत से बाहर निकाला गया।
विज्ञापन


हादसे के बाद नौ लोगों का अस्पतालों में इलाज किया गया। फायर डिपार्टमेंट की अधिकारी यूं जोंग-मी ने बताया कि हादसे में घायलों की संख्या बढ़ सकती है। वहीं, मौके पर मौजूद आपातकालीन कर्मियों का मानना है कि किसी भी व्यक्ति को गंभीर चोट लगने की संभावना बहुत कम है।

ये भी पढ़ें: डब्ल्यूएचओ पर चीन की नजर: महानिदेशक पद के लिए डॉ. सोंग ली को बनाया उम्मीदवार, कोविड से क्या है कनेक्शन?
विज्ञापन
विज्ञापन


दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति ने क्या कहा?
घटनास्थल की एक तस्वीर में आपातकालीन बचावकर्मी चार मंजिला इमारत की दूसरी मंजिल पर छत गिरने के बाद मलबे में खोजबीन करते हुए दिखाई दिए। हालांकि, अभी तक छत गिरने के कारण का तुरंत पता नहीं चल सका। दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति ली जे म्युंग के कार्यालय ने कहा कि उन्होंने अधिकारियों को लोगों को बचाने और घटना पर पूरी तरह से कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए हर संभव प्रयास करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें