फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

South Korea: येओल के खिलाफ सांविधानिक अदालत ने शुरू की कार्रवाई; अपदस्थ राष्ट्रपति पर पूछताछ का दबाव

Tue, 17 Dec 2024 08:43 AM IST
अभिषेक दीक्षित वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, सियोल
विज्ञापन
दक्षिण कोरिया के अपदस्थ राष्ट्रपति - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

दक्षिण कोरिया के अपदस्थ राष्ट्रपति यून सुक येओल के खिलाफ सांविधानिक अदालत ने कार्रवाई शुरू कर दी है। सोमवार को मामले पर अदालत ने पहली बैठक की। इस बीच कानून प्रवर्तन अधिकारियों ने अल्पकालिक मार्शल लॉ डिक्री पर पूछताछ के लिए येओल पर दबाव बनाना शुरू कर  दिया है।  

विज्ञापन


बता दें, कोर्ट को 180 दिन के अंदर इस बारे में फैसला लेना है कि यून को औपचारिक रूप से पद से हटाया जाए या नहीं। पुलिस, भ्रष्टाचार निरोधक एजेंसी और रक्षा मंत्रालय की संयुक्त जांच टीम ने कहा कि वह यून के कार्यालय को यह अनुरोध भेजने की योजना बना रही है कि वह बुधवार को पूछताछ के लिए उपस्थित हों। जांच अधिकारी इस बात की जांच कर रहे हैं कि क्या यून द्वारा सत्ता हथियाने की गलत कोशिश विद्रोह के समान थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें