फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दक्षिण अफ्रीका में कोरोना से मरने वालों की अंत्येष्टि के लिए अधिक पैसे ले रहे पुजारी

Mon, 25 Jan 2021 04:03 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, जोहानिसबर्ग।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : PTI
विज्ञापन

कोविड महामारी के संकट भरे दौर में दक्षिण अफ्रीका में कोरोना से मरने वालों का अंतिम संस्कार करने के लिए कुछ पुजारी मुंह मांगी कीमत मांग रहे हैं।

विज्ञापन


डरबन स्थित हिंदु धर्म एसोसिएशन के सदस्य प्रदीप रामलाल के मुताबिक बहुत सारे पुजारी ऐसे हैं जो कि एक व्यक्ति का अंतिम संस्कार करने के लिए 79 से 131 डॉलर तक वसूल रहे हैं जो कि गलत है क्योंकि अंतिम संस्कार कराना तो मानवता के प्रति हमारी सेवा है इसके लिए दाम तय करना गलत है।
विज्ञापन


हां अगर कोई अपनी मर्जी से हमें दान देना चाहता है तो उसमें बुराई नहीं है लेकिन इस तरह पैसों की मांग करना वह भी संकट के दौर में ठीक नहीं।

उन्होंने बताया कि एसोसिएशन के पास इस संदर्भ में कई शिकायतें आई हैं। डरबन में बड़ी संख्या में भारतीय रहते हैं और कोरोना की दूसरी लहर आने के बाद यहां बड़ी संख्या में मौतें हुई हैं। बीते बृहस्पतिवार को ही यहां 647 लोगों की मौत हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें