फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दक्षिण अफ्रीका : भ्रष्टाचार के आरोप में पूर्व सुरक्षा मंत्री बोंगानी बोंगो गिरफ्तार

Fri, 22 Nov 2019 03:27 AM IST
गौरव पाण्डेय वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
विज्ञापन

दक्षिण अफ्रीका की पुलिस ने बृहस्पतिवार को भ्रष्टाचार के आरोप में एक वरिष्ठ सांसद और पूर्व सुरक्षा मंत्री को गिरफ्तार किया। हाल के वर्षों में अपने तरह की यह पहली हाई-प्रोफाइल गिरफ्तारी है। पूर्व राष्ट्रपति जैकब जुमा के करीबी सहयोगी बोंगानी बोंगो पर 2017 में संसदीय जांच में राज्य के स्वामित्व वाली बिजली उपयोगिता सरकारी कंपनी एस्कोम मामले में वकील को रिश्वत देने का आरोप है। 

विज्ञापन


अभियोजन प्रवक्ता एरिक नताबाजालिला ने स्टेट ब्रॉडकास्टर एसएबीसी को केपटाउन में बताया कि उन पर आरोप है कि उन्होंने वकील को रिश्वत की पेशकश की, जिससे अभियोजक ने इनकार किया है। वर्तमान में संसद में गृह मामलों की समिति के अध्यक्ष बोंगो को मजिस्ट्रेट अदालत ने लगभग 24000 रुपये के मुचलके पर जमानत मिल गई। इस मामले की अगली सुनवाई 31 जनवरी को है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें